मणिपुर चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, पूर्व सीएम इबोबी सिंह थाउबल से लड़ेंगे

नई दिल्ली, 22 जनवरी। कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान कराए जाएंगे

कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन.लोकेन सिंह के नाम भी शामिल हैं। इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह लोकेन सिंह को नामबोल से टिकट दिया गया है जहां से वर्तमान में वह विधायक हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम विधानसभा क्षेत्र और रतन कुमार सिंह को मयांग, इम्फाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

https://twitter.com/PollManipur/status/1484909322245394433

विधायक के.एच. जयकिशन सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित

इस बीच मणिपुर के विधायक के.एच. जयकिशन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रशासन) हरेश्वर गोस्वामी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि अनुशासनात्मक काररवाई समिति की सिफारिशों के बाद सिंह के खिलाफ यह काररवाई की गई। सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में थंगमीबंद सीट से विधायक चुने गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular