hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी आज बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरु करेंगे : सीएम योगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > पीएम मोदी आज बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरु करेंगे : सीएम योगी
देश-विदेशहिन्दी

पीएम मोदी आज बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरु करेंगे : सीएम योगी

sanket
Last updated: November 19, 2021 4:11 pm
sanket
Published: November 19, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 19 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास की कई अहम परियोजनायें शुरु करने के कार्यक्रम का जिक्र करते हुये कहा है कि इससे बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरु होगा। योगी ने मोदी का आभार व्यक्त करते हुये ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से आज बुंदेलखंड क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के नए अध्याय का शुभारंभ होगा। आभार प्रधानमंत्री जी।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बुंदेलखंड दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी आज महोबा और झांसी में तमाम विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
योगी ने कहा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा आज जनपद महोबा में विकास की नई पटकथा लिखी जाएगी। आज लोकार्पित हो रही परियोजनाएं इस क्षेत्र की स्वच्छ पेयजल की चिर अभिलाषा को पूर्ण करेंगी। वहीं, लाखों किसानों की हजारों हेक्टेयर भूमि की निर्बाध रूप से सिंचाई संभव हो सकेगी।” मोदी महोबा में अर्जुन बांध सहायक परियोजना सहित अन्य सिंचाई परियोजनायें शुरु करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में जनपद झॉंसी में विकास का नव प्रभात होने जा रहा है। आज शिलान्यास/लोकार्पित हो रही परियोजनाएं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्न को साकार करेंगी, साथ ही रक्षा क्षेत्र के वैश्विक मानचित्र पर उ.प्र को नई पहचान दिलाएंगी।” प्रधानमंत्री मोदी झांसी में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के अलावा पेयजल परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

You Might Also Like

गुजरात चुनाव : पीएम मोदी आज से शुरू करेंगे धुआंधार प्रचार, 15 दिनों में आयोजित की जाएंगी 25 रैलियां
श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा
यूपी : योगी सरकार ने 73 अधिकारियों के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, भेजा कारण बताओ नोटिस, जानें वजह
लालू प्रसाद यादव 13वीं बार निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, पार्टी ने जारी की अधिसूचना
टोक्यो पैरालंपिक : भाविनाबेन ने भारत का खाता खोला, टेबल टेनिस में जीता रजत
TAGGED:Cm Yogi AdityanathhindiNational newspm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?