1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र : बुलढाणा में भयावह हादसा, सरिया लदा डंपर पलटने से 13 श्रमिकों की मौत, 3 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र : बुलढाणा में भयावह हादसा, सरिया लदा डंपर पलटने से 13 श्रमिकों की मौत, 3 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र : बुलढाणा में भयावह हादसा, सरिया लदा डंपर पलटने से 13 श्रमिकों की मौत, 3 की हालत गंभीर

0
Social Share

मुंबई, 20 अगस्त। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार को भयावह हादसा हो गया, जब समृद्धि राजमार्ग परियोजना के लिए श्रमिकों को ले जा रहा सरिया (लोहे की छड़) लदा वाहन सड़क पर फिसलकर पलट गया। इस हादसे में 13 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। क्षेत्रीय पुलिस ने यह जानकारी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदखेड राजा तहसील के तढेगाव के पास समृद्धि महामार्ग पर सरिया लदा एक डंपर जा रहा था। तभी भारी बारिश की वजह से डंपर सड़क पर फिसल कर पलट गया और डंपर पर सवार 16 मजदूर दब गए। हादसे में आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच श्रमिकों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया। मौके पर जेसीबी के जरिए छड़ों को हटाया गया। मृत श्रमिकों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code