hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में दो सत्रों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में दो सत्रों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में दो सत्रों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

Revoi Editor
Last updated: July 1, 2026 6:45 pm
Revoi Editor
Published: July 1, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 1 जुलाई। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की उम्मीद, पश्चिम एशिया में कम होते तनाव और कच्चे तेल की नरम कीमतों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और बुधवार को लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट थम गई। बीएसई सेंसेक्स जहां 444 अंक चढ़ा वहीं एनएसई निफ्टी 140 अंकों की मजबूती से 24,000 के पार जाकर थमा। हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों में बिकवाली से बाजार की मजबूत बढ़त थोड़ी कमजोर भी हुई।

सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 631.41 अंक यानी 0.82 प्रतिशत चढ़कर 77,110.08 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 22 के शेयर हरे निशान पर रहे जबकि आठ में कमजोरी रही।

निफ्टी 140.10 अंकों की बढ़त से 24,005.85 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 140.10 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,005.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ने एक समय 184.15 अंक चढ़कर 24,049.90 का हाई बनाया। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 33 के शेयर मजबूत रहे तो 17 में गिरावट दर्ज की गई।

इटर्नल के स्टॉक सबसे ज्यादा 5.71 फीसदी चढ़े

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में इटर्नल के स्टॉक सबसे ज्यादा 5.71 फीसदी चढ़े। एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील और इन्फोसिस के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

एफआईआई ने 2,556.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,556.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.17 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

You Might Also Like

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में मिलावट की सीबीआई जांच नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
बीबीसी के खिलाफ आईटी सर्वे पर बोले केजरीवाल – ‘भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचलकर देश को गुलाम बनाना चाहती है?’
मनु भाकर व गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को इस बार मिलेगा देश का सर्वोच्च खेल सम्मान ‘खेल रत्न’
राजस्थान : राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के बीच अवरुद्घ मार्ग हुआ बहाल
जम्मू-कश्मीर : सीएम के रूप में उमर अब्दुल्ला की दूसरी पारी शुरू, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
TAGGED:000. SensexBseniftyNifty crosses 24NSESensex rises 444 pointsStock Market decline halts
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?