FIFA विश्व कप 2026 : किलियन एम्बापे ने रचा इतिहास, फ्रांस के साथ मेक्सिको व नॉर्वे भी प्री क्वार्टर फाइनल में

ईस्ट रदरफोर्ड, 1 जुलाई। फ्रांसीसी कप्तान किलियन एम्बापे ने FIFA विश्व कप 2026 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इतिहास रच दिया, जब उन्होंने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्वीडन के खिलाफ 3-0 की जीत में दो गोल ठोक दिए। इसके साथ ही वह ऑल-टाइम 88 वर्ष पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन बैठे।

फ्रांस के साथ ही सह मेजबान मेक्सिको और नॉर्वे ने भी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 का सफर तय कर लिया। मेक्सिको ने आइवरी कोस्ट को मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गये मैच में 2-0 से शिकस्त दी वहीं नॉर्वे ने मोंटेरी में आइवरी कोस्ट को 2-1 से परास्त किया।

नॉकआउट के किंग बने एम्बापे

अपना तीसरा विश्व खेल रहे 27 वर्षीय एम्बाप्पे अब टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यग रिकॉर्ड ब्राजील के स्टार लियोनिडास और रोनाल्डो के नाम था। दोनों के नाम विश्व कप के नॉकआउट मैच में संयुक्त रूप से 8-8 गोल हैं।

गोल्डन बूट की रेस में मेसी से आगे निकले एम्बापे

राउंड ऑफ 32 के मैच में किए गए दो गोलों के साथ ही एम्बापे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अब तक छह गोल ठोक चुके हैं। इसक साथ ही वह अर्जेंटीनी कप्तान लियोनेल मेसी की बराबर पहुंच गए, लेकिन दो असिस्ट के कारण वह गोल्डन बूट की रेस में उनसे आगे निकल गए हैं।

एम्बापे के 2 गोल से फ्रांस की स्वीडन पर 3-0 से जीत

न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें तो एम्बापे ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में फ्रांस का खाता खोला। ब्रैडली बारकोला ने 53वें मिनट में दूसरा गोल किया तो एम्बापे ने 74वें मिनट में अपने दूसरे गोल से टीम की जीत पर अंतिम मुहर लगाई।

लगातार 5 मैचों में कम से कम 3 गोल करने वाला पहला देश बना फ्रांस

पिछले दो बार का उपजेता फ्रांस इसके साथ विश्व कप इतिहास में लगातार पांच मैचों में कम से कम तीन गोल करने वाला पहला देश बन गया है। फ्रांस अब सातवीं बार (1986, 1998, 2006, 2014, 2018, 2022 के बाद) राउंड ऑफ 16 में खेलेगा, जहां उसका मुकाबला पांच जुलाई को पैराग्वे से होगा।

अजेय मेक्सिको ने इक्वाडोर को बाहर किया

उधर मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के समक्ष जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के गोलों की मदद से इक्वाडोर को 2-0 से हराया। मेक्सिको अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है और अगले दौर में उसका मुकाबला इंग्लैंड व डीआर कांगो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

मेक्सिको का 40 वर्षों का सूखा खत्म

मेक्सिको 1986 के बाद पहली बार राउंड ऑफ 16 में पहुंचा है। उन्हें नॉकआउट में एक भी जीत दर्ज करने के लिए 40 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। 1994 और 2018 के बीच टीम को लगातार सात बार राउंड ऑफ 16 से बाहर होना पड़ा।

नॉर्वे ने पहली बार अंतिम 16 में बनाई जगह

दिन के पहले मैच में अर्लिंग हालैंड ने 86वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को आइवरी कोस्ट के खिलाफ 2-1 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही नॉर्वे टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।

डलास स्टेडियम में एंटोनियो नुसा ने एक शानदार कर्लिंग शॉट से नॉर्वे को बढ़त दिलाई, लेकिन अमाद डियालो ने उससे भी बेहतर गोल करके अपनी टीम आइवरी कोस्ट को बराबरी पर ला खड़ा किया। आखिरकार निर्धारित समय की समाप्ति से चार मिनट पहले हालैंड ने 2026 वर्ल्ड कप का अपना पांचवां गोल किया और नॉर्वे को अगले दौर में पहुंचाया। नार्वे का अब पांच बार के पूर्व चैंपियन ब्राजील से सामना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular