hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एमसीसी का नियमों में संशोधन – अब ‘बैट्समैन’ की जगह ‘बैटर’ शब्द का होगा प्रयोग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एमसीसी का नियमों में संशोधन – अब ‘बैट्समैन’ की जगह ‘बैटर’ शब्द का होगा प्रयोग
खेलहिन्दी

एमसीसी का नियमों में संशोधन – अब ‘बैट्समैन’ की जगह ‘बैटर’ शब्द का होगा प्रयोग

Vinayak Barot
Last updated: September 22, 2021 7:00 pm
Vinayak Barot
Published: September 22, 2021
Share
SHARE

लंदन, 22 सितम्बर। क्रिकेट कानूनों की संरक्षक संस्था – मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को क्रिकेट के नियमों में संशोधन की घोषणा की, जिसमें जेंडर न्यूट्रल जैसे शब्द बैट्समैन या बैट्समेन की बजाय ‘बैटर’ ‘बैटर्स’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाएगा। क्लब की विशेषज्ञ कानून उप-समिति द्वारा प्रारंभिक चर्चा के बाद इन परिवर्तनों को एमसीसी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। एमसीसी ने ​ट्विटर पर इस आशय की जानकारी दी।

वर्ष 1787 में स्थापित एमसीसी का मानना है कि इससे जेंडर न्यूट्रल शब्दावली का उपयोग सभी के लिए एक समावेशी खेल के रूप में क्रिकेट की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। इससे पहले वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और महिला क्रिकेट के प्रमुख आंकड़ों पर चर्चा करने के बाद यह सहमति हुई थी कि खेल नियमों के भीतर ‘बल्लेबाज’ और ‘बैट्समैन’ शब्द ही रहेंगे।

MCC has today announced amendments to the Laws of Cricket to use the gender-neutral terms “batter” and “batters”, rather than “batsman” or “batsmen”.

— Marylebone Cricket Club (@MCCOfficial) September 22, 2021

संशोधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू

एमसीसी ने एक बयान में कहा कि क्रिकेट नियमों को लेकर किए नए बदलाव उन शब्दों के व्यापक उपयोग को दर्शाते हैं, जो बीच के समय में क्रिकेट में हुए हैं। संस्था ने यह भी कहा कि ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू है और इससे संबंधित नियम उसकी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं। वैसे देखा जाए तो कई मीडिया संगठन पहले से ही अपनी खेल रिपोर्टिंग में ‘बैटर’ शब्द का उपयोग करते रहे हैं।

‘बैटर‘ जैसे शब्दों का इस्तेमाल साझा क्रिकेट भाषा में एक स्वाभाविक विकास

एमसीसी में सहायक सचिव (क्रिकेट और संचालन) एमी कॉक्स ने कहा, “एमसीसी क्रिकेट को सभी के लिए एक खेल मानता है और यह कदम आधुनिक समय में खेल के बदलते परिदृश्य को पहचानता है। ‘बैटर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल हमारी साझा क्रिकेट भाषा में एक स्वाभाविक विकास है। खेल में शामिल कई लोगों द्वारा इस शब्दावली को पहले ही अपनाया जा चुका है। इस समायोजन को औपचारिक रूप से मान्यता दिए जाने का यह सही समय है। कानून के संरक्षक के रूप में हमें आज इन परिवर्तनों की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

You Might Also Like

ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग की पूजा और मुसलमानों के प्रवेश निषेध पर न्यायालय 14 नवम्बर को सुनाएगा फैसला
अधीर रंजन चौधरी का आरोप – मोदी सरकार कथित तौर पर संविधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर रही
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : राफेल नडाल ने रचा इतिहास, मेडवेडेव को हरा रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता
होली के पहले मध्य प्रदेश को मिला 53वां जिला, मऊगंज अब 3 तहसीलों वाला नया जिला
दिल्ली : 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ ड्रग्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपित गिरफ्तार
TAGGED:Amendment in cricket rulesbatsmanbatsmenbatterbattersCricketmcc
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?