Site icon Revoi.in

टला बड़ा हादसा, स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Social Share

नई दिल्ली, 2 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के जबलपुर लिए उड़ान भर रही स्पाइसजेट का एक फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। चालक दल ने केबिन में धुआं देखा। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमजरेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 8 बजे की थी। जिसमें अचानक से तेजी से धुआं फैलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों को इसके बाद दूसरे विमान से जबलपुर भेज दिया गया है।

इससे पहले पिछले महीने 19 जून को भी स्पाइसजेट के पटना से दिल्ली जा रहे विमान में आग लग गई थी। विमान के इंजन में खराबी के चलते लगी आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। उस दौरान विमान में 185 यात्री सवार थे। हालांकि विमान कंपनी ने कहा था कि उड़ान के दौरान एक पक्षी टकराने के चलते यह हादसा हुआ था।

बता दें कि पटना से दिल्ली जाने वाले इस विमान में उड़ान भरते ही आग की लपटे दिखाई देने लगी थीं। विमान में सवार लोगों ने ही आग की सूचना कैबिन क्रू को दी थी। आग देखते ही लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया था जिसके बाद विमान के पायलट को गड़बड़ी की सूचना मिली और उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लैंडिंग की इजाजत मांग विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर कराई।