hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केजरीवाल के जन्मदिन पर सिसोदिया ने लिखा – ‘मेरे राजनीतिक गुरु तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केजरीवाल के जन्मदिन पर सिसोदिया ने लिखा – ‘मेरे राजनीतिक गुरु तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केजरीवाल के जन्मदिन पर सिसोदिया ने लिखा – ‘मेरे राजनीतिक गुरु तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे’

Revoi Editor
Last updated: August 16, 2024 5:41 pm
Revoi Editor
Published: August 16, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अगस्त। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पार्टी प्रमुख ‘‘देश में तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं।’’

केजरीवाल फिलहाल जेल में हैं और पार्टी उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देश में जारी तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’’

मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद है।’’

पदयात्रा करेंगे सिसोदिया

पूर्व उप मुख्यमंत्री शाम को अपनी पदयात्रा भी शुरू करेंगे। ‘आप’ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरविंद केजरीवाल वह विचार है, जिसे जितना दबाया जाएगा वह उतना ही मजबूत होगा।’’ दिल्ली की मंत्री आतिशी ने केजरीवाल को ‘‘आधुनिक भारत के क्रांतिवीर’’ बताया और उनके जेल से जल्द बाहर आने का भरोसा जताया।

आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिन्होंने अपने शासन मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नयी उम्मीद दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद आज झूठे केस में जेल में बंद हैं लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आएंगे।’’ अरविंद केजरीवाल ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। केजरीवाल दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उन्हें जून में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल से गिरफ्तार किया था।

You Might Also Like

गुजरात चुनाव : कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जारी की 22 सूत्रीय ‘चार्जशीट’, जनविरोधी होने का आरोप लगाया
अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सभी पांच सदस्यों की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड : राजकुमार राव और कृति सैनन की ‘हम दो हमारे दो’ 29 अक्टूबर को होगी रिलीज
उत्तर प्रदेश : शिवपाल यादव का भतीजे अखिलेश पर पलटवार –  ‘भाजपा में भेजना चाहते हैं तो मुझे पार्टी से बर्खास्त कर दें’
यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस की दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी छोड़ी पार्टी, लगाया अनदेखी का आरोप
TAGGED:Kejriwal's birthdayManish Sisodiatoughest battle against dictatorship
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

विश्व कप फाइनल की हार के बाद पीएम मोदी का हमें सांत्वना देने आना बड़ी बात थी – सूर्यकुमार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 25, 2023
KGF Chapter 2 : यश स्टारर ‘केजीएफ 2’ ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब स्ट्रीम होगी फिल्म
BSF ने राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर को पकड़ा, भारत में घुसने की बनाई थी योजना
इंडोनेशिया में भूकंप तेज झटके, एक महिला की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त, 5.8 थी भूकंप की तीव्रता
शारदीय नवरात्रि : अपनी राशि के अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मनोकामना होगी पूरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?