hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र: कामरा के कटाक्ष पर एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हम व्यंग्य समझते हैं, लेकिन…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र: कामरा के कटाक्ष पर एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हम व्यंग्य समझते हैं, लेकिन…
महाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र: कामरा के कटाक्ष पर एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हम व्यंग्य समझते हैं, लेकिन…

Revoi Editor
Last updated: March 25, 2025 12:34 pm
Revoi Editor
Published: March 25, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 25 मार्च। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी की तुलना ‘‘सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने’’ से करते हुए कहा कि कटाक्ष करते समय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। शिंदे ने सोमवार को कामरा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए।

बता दें कि ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कामरा ने अपने ‘शो’ में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। वहीं शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था।

कामरा की टिप्पणी पर ने शिंदे ने कहा कि वह इस बात पर ध्यान नहीं देते कि कौन क्या कहता है, बल्कि उनका काम ही उनके लिए बोलता है। कामरा ने शिंदे द्वारा 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत किए जाने का जिक्र करते हुए कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गीत का संशोधित संस्करण गाया था।

डिप्टी सीएम शिंदे ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। हम व्यंग्य को समझते हैं लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने जैसा है।’’ शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा स्टूडियो में तोड़फोड़ किए जाने पर शिंदे ने कहा कि सामने वाले व्यक्ति को भी एक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा। मैं तोड़फोड़ किए जाने को उचित नहीं ठहराता।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘इसी व्यक्ति (कामरा) ने उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री, (पत्रकार) अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है; यह किसी के लिए काम करना है।’’

You Might Also Like

मुंडका हादसा : दिल्ली पुलिस ने जब्त किये इमारत के मालिक सहित तीन आरोपियों की संपत्ति व कंपनी से जुड़े दस्तावेज
गुजरात : वक्फ ‘धोखाधड़ी’ मामले में ईडी ने दर्ज किया मामला, 9 ठिकानों पर छापेमारी
नेपाल का पानी यूपी में मचा रहा तबाही, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल
ईरान की मिसाइलों ने मोसाद मुख्यालय और इजरायली एयरबेस को बनाया निशाना, F-35 लड़ाकू विमान भी शामिल
TAGGED:Eknath ShindeKamraMAHARASHTRAReactionSarcasm
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?