hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल

Revoi Editor
Last updated: February 15, 2024 3:05 pm
Revoi Editor
Published: February 15, 2024
Share
SHARE

भुवनेश्वर, 15 फरवरी। ओडिशा की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वैष्णव ने ओडिशा विधानसभा परिसर में राज्यसभा निर्वाचन पीठासीन अधिकारी अबनीकांत पटनायक के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव में वैष्णव की उम्मीदवार के समर्थन का एलान किया था। बीजद ने 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान भी वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव के साथ नामांकन दाखिल करते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के 13 विधायक मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने जब नामांकन पत्र दाखिल किया, तब बीजद का कोई भी नेता मौजूद नहीं था।

वैष्णव ने जब 2019 के राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया थे, तब बीजद नेता सस्मित पात्रा और अमर पटनायक मौजूद थे। बीजद के दो उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया पहले ही राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

ओडिशा विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या को देखते हुए उसके तीन उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि, नवीन पटनायक की पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारने को प्राथमिकता दी और एक सीट भाजपा उम्मीदवार वैष्णव के लिए छोड़ दी।

ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में वैष्णव, अमर पटनायक और प्रशांत नंदा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।

You Might Also Like

यूपी : योगी कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी, किसानों-सरकारी वकीलों और बस यात्रियों पर सरकार मेहरबान
अखिलेश ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- ‘सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं, सिर्फ धोखा दे रही’
थॉमस कप : गत चैम्पियन भारत की चुनौती समाप्त, क्वार्टरफाइनल में चीन ने दी शिकस्त
उत्तराखंड : हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपित के खिलाफ 2.44 करोड़ रुपये की वसूली की नोटिस
लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 जनवरी तक टली
TAGGED:Ashwini VaishnavodishaRailway MinisterRajya Sabha electionsVaishnav filed nomination papers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?