hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-18 : लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी खुला खाता, SRH को उसके घर में 5 विकेट से दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-18 : लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी खुला खाता, SRH को उसके घर में 5 विकेट से दी शिकस्त
खेलहिन्दी

आईपीएल-18 : लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी खुला खाता, SRH को उसके घर में 5 विकेट से दी शिकस्त

Revoi Editor
Last updated: March 28, 2025 2:27 am
Revoi Editor
Published: March 28, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद, 27 मार्च। गत उपजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) घरेलू मैदान पर पिछले प्रदर्शन की पुनरावृत्ति नहीं कर सका और उसे टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-18) 2025 में गुरुवार की रात लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)  के हाथों 23 गेंदों के रहते पांच विकेट की बड़ी शिकस्त खानी पड़ी।

Hyderabad conquered ✅
Win secured ✅#LSG get their first 𝐖 of #TATAIPL 2025 with a comfortable victory over #SRH 💙

Scorecard ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#SRHvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/7lI4DESvQx

— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025

शार्दुल ठाकुर व उनके साथियों ने सनराइजर्स को 190 पर रोका

दरअसल, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की दूधिया रोशनी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ शार्दुल ठाकुर (4-34) सहित एलएसजी के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी पर बाध्य हैदराबादी टीम को नौ विकेट पर 190 रनों तक सीमित किया, जिसने चार दिन पहले इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर (286 रन) खड़ा करने के बाद 44 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। जवाब में सुपर जाएंट्स ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को भी हंसते-खेलते पार किया और 16.1 ओवरों में पांच विकेट पर 193 रन बना लिए।

Doing what he does best 👏 🔝

Shardul Thakur produces a special bowling spell to help #LSG clinch a BIG win and takes home the Player of the Match award 🫡

Updates ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#TATAIPL | #SRHvLSG | @LucknowIPL | @imShard pic.twitter.com/VDtFcq5zlp

— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025

पूरन व मार्श के बीच सिर्फ 43 गेंदों पर 116 रनों की तूफानी भागीदारी

लखनऊ की इस आसान जीत के शिल्पी रहे निकोलस पूरन (70 रन, 26 गेंद, छह छक्के, छह चौके) व मिचेल मार्श (52 रन, 31 गेंद, दो छक्के, सात चौके)। इन दोनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियां व उनके बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों पर हुई 117 रनों की तूफानी भागीदारी का असर था कि उनके लौटने के बाद भी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Raining sixes in Hyderabad… but by #LSG 🌧

Nicholas Pooran show guides LSG to 77/1 after 6 overs 👊

Updates ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#TATAIPL | #SRHvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/K2Dlk5AXQw

— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025

ऋषभ पंत की अगुआई में उतरी लखनऊ टीम, जिसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मात खानी पड़ी थी, दो मैचों में पहली जीत के सहारे दूसरे स्थान पर जा पहुंची है जबकि दो मैचों में पहली हार के चलते अंक तालिका में पैट कमिंस एंड कम्पनी पहले से छठे स्थान पर खिसक गई है।

स्कोर कार्ड

हालांकि एलएसजी की शुरुआत खराब रही, जब दूसरे ओवर में एडन मार्करम (एक रन) सिर्फ चार रन के स्कोर पर लौट गए। लेकिन इसके बाद पूरन व मार्श की विध्वंसक बल्लेबाजी से विपक्षी आक्रमण तितर-बितर होकर रह गया। कमिंस (2-29) ने नौवें ओवर में पूरन की पारी बंद की तो स्कोर 120 जा पहुंचा था। कमिंस ने अपने अगले ओवर में मार्श को भी लौटाया (3-138)।

इसके बाद आयुष बदोनी (छह रन) व ऋषभ पंत (15 रन, 15 गेंद, एक छक्का) भी त्वरित अंतराल पर निकल गए (5-164)। लेकिन डेविड मिलर (नाबाद 13 रन, सात गेंद, दो चौके) और अब्दुल समद (नाबाद 22 रन, आठ गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने ताबड़तोड़ स्ट्रोक खेलते हुए दल की आसान जीत सुनिश्चित कर दी।

SRH के ट्रेविस हेड व मिचेल मार्श के बीच इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी

इसके पूर्व शार्दुल ठाकुर ने हैदराबाद की शुरुआत बिगाड़ दी और तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर अभिषेक शर्मा (छह रन) व पिछले मैच के शतकवीर ईशान किशन (0) को चलता कर दिया। हालांकि पारी के सर्वोच्च स्कोरर ओपन ट्रेविस हेड (47 रन, 28 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) ने नीतीश कुमार रेड्डी (32 रन, 28 गेंद, दो चौके) संग 32 गेंदों पर 61 रनों की साझेदारी से गाड़ी पटरी पर लौटाई।

प्रिंस यादव ने आठवें ओवर में 76 रनों के कुल योग पर ट्रेविस हेड को बोल्ड मारने के साथ अपना पहला आईपीएल विकेट निकाला तो फिर कोई अर्धशतकीय भागीदारी विकसित नहीं हो सकी ओर हेड व रेड्डी के अलावा हेनरिक क्लासेन (26 रन, 17 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व अनिकेत वर्मा (36 रन, 13 गेंद, पांच छक्के) ही 20 के ऊपर पहुंच सके। हालांकि पैट कमिंस (18 रन, चार गेंद, तीन छक्के) और हर्षल पटेल (नाबाद 12 रन) दल को 190 तक ले जाने में सफल रहे, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को भी आसान बना दिया।

शुक्रवार का मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (चेन्नई, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

आर्कटिक ओपन बैडमिंटन 2023: पीवी सिंधु ने ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में बनाया स्थान
कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
कोच्चि में बोले पीएम मोदी – भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ काररवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण शुरू
पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति मुर्मू, नड्डा, राजनाथ व शाह सहित अन्य नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
भारत में अफगान दूतावास का कामकाज आज से बंद, राजनयिकों ने बताए ये अहम कारण
TAGGED:CricketIPL 2025IPL-18LSG defeated SRH by 5 wicketsLucknow Super GiantsSuper Giants also opened their account
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने मचाई तबाई, पूरे कश्मीर की बिजली गुल, 35 उड़ानें रद, ट्रेनों का बुरा हाल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 23, 2022
ED, CBI को PFI से बदतर बता रही शिवसेना, BJP को चेताया, ‘वंदे मातरम्’ पर भी पूछा सवाल
ભારતમાં મોટા પ્રમાણમાં વધી રહ્યો છે કટ્ટરતાનો ખતરો, કેરળ-તમિલનાડુના ઘણાં ગ્રુપ છે રડાર પર
केंद्र सरकार का सख्त फैसला : जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट को UAPA के तहत किया प्रतिबंधित
यूपी : हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक व ऑटोरिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?