hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Kulgam Encounter: कुलगाम में 7वें दिन भी आतंकवाद रोधी अभियान, 3 सुरक्षाकर्मी घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Kulgam Encounter: कुलगाम में 7वें दिन भी आतंकवाद रोधी अभियान, 3 सुरक्षाकर्मी घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

Kulgam Encounter: कुलगाम में 7वें दिन भी आतंकवाद रोधी अभियान, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Revoi Editor
Last updated: August 7, 2025 2:28 pm
Revoi Editor
Published: August 7, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर, 7 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद रोधी अभियान में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवाद के खिलाफ अभियान सातवें दिन जारी है जो इस वर्ष का अब तक का सबसे लंबा अभियान है। सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद-रोधी तंत्र की समीक्षा की और साथ ही उन्हें जारी अभियान की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘अभियान सातवें दिन भी जारी है।’’ उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जिससे घायल सुरक्षाकर्मियों की कुल संख्या अब सात हो गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल दुर्गम जंगली इलाकों में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर समेत सभी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच प्रारंभिक गोलीबारी के बाद रात में अभियान रोक दिया गया था, लेकिन घेराबंदी को मजबूत किया गया तथा क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले शनिवार को गोलीबारी फिर से शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह इस साल कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे लंबा अभियान है। सेना की उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी तंत्र की समीक्षा की, जहां उन्हें सुरक्षा स्थिति, अभियानगत तैयारी और जारी अभियानों के बारे में जानकारी दी गई।

You Might Also Like

विंबलडन टेनिस : जोकोविच 20वें मेजर खिताब के साथ फेडरर व नडाल की बराबरी पर पहुंचे
दो देशों की यात्रा कर नई दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी, आज रेवाड़ी में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में ली निर्णायक बढ़त, आयरलैंड दूसरे मैच में 33 रनों से परास्त
ब्रिटिश पीएम स्टार्मर 8-9 अक्‍टूबर को भारत दौरे पर रहेंगे, पीएम मोदी संग कई अहम मसलों पर होगी चर्चा
लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में भरा धुआं
TAGGED:Jammu and Kashmir encounterKulgam encountersecurity personnel injuredterrorism
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?