hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ईडी के सामने पेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > जम्मू-कश्मीर : राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ईडी के सामने पेश
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ईडी के सामने पेश

Vinayak Barot
Last updated: May 31, 2022 5:59 pm
Vinayak Barot
Published: May 31, 2022
Share
SHARE

श्रीनगर, 31 मई। जम्मू-कश्मीर के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित आर्थिक अनिमियतता से जुड़ा है।

वयोवृद्ध एनसी नेता बोले – चुनाव होने हैं और वे तब तक हमें परेशान करेंगे

श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला पूर्वाह्न 11 बजे राजबाग स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय से बाहर पत्रकारों से बातचीत में 84 वर्षीय वयोवृद्ध नेता ने इस पूछताछ को जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘मैं (समन के बारे में) ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा… चुनाव होने हैं और वे तब तक हमें परेशान करेंगे।’

वर्ष 2019 में इसी मामले में दर्ज करा चुके हैं बयान उल्लेखनीय है कि ईडी ने गत 27 मई को फारूक अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अपने श्रीनगर कार्यालय में तलब किया था। अधिकारियों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला ने 2019 में इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराया था।

वहीं घाटी में अन्य राजनीतिक दलों ने कहा कि समन देश में सभी विपक्षी नेताओं के लिए सामान्य बात है। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वरिष्ठ नेता अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे, जैसे उन्होंने अतीत में किया है।

You Might Also Like

कश्मीर और लद्दाख की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानी इलाकों में बारिश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की घोषणा – विमान में फेस मास्क की अनिवार्यता खत्म
महाशिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़
बॉलीवुड : कार्तिक आर्यन ने खुद को बताया कृति सैनन का ‘शहजादा’, फैंस बोले- शादी कर लो ना प्लीज
जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बना, 2030 तक जर्मनी को भी पछाड़ देगा
TAGGED:edFormer CM Farooq AbdullahJ&KJ&K Cricket Associationmoney laundering case
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महायुति में दरार के बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बोले – ‘मुझे हल्के में मत लो, मैंने सरकार बदल दी है?’

Revoi Editor
Revoi Editor
February 22, 2025
6 ઈસ્લામિક દેશોએ પીએમ મોદીને આપ્યું સર્વોચ્ચ સમ્માન, મુસ્લિમ દેશોએ પણ પાકિસ્તાનને નકાર્યું
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP विधायकों का हंगामा, दिल्ली विधानसभा एक अप्रैल तक स्थगित
‘હાઉડી મોદી’: પાકિસ્તાન પર બોલ્યા પીએમ મોદી, આતંક સામે નિર્ણાયક લડાઈનો સમય, ટ્રમ્પ સંપૂર્ણપણે સાથે
पीएम मोदी ने फिर साधा निशाना – ‘कांग्रेस शासन में आतंकवाद चरम पर था, वे मुझ पर निशाना साधते थे’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?