नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान पर रविवार (एक नवम्बर) को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की प्रस्तावित रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के प्रमुख चौराहों पर यातायात को स्थिति के अनुसार दूसरे मार्गों पर भेजा जाएगा। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ ए-प्वाइंट, अजमेरी गेट लालबत्ती, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, तुर्कमान गेट और मीरदर्द चौक शामिल हैं।
आईटीओ से दिल्ली गेट के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग, राजघाट से अजमेरी गेट के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, देशबंधु गुप्ता रोड और बाराखंभा रोड पर जाम लगने की आशंका है। उसने कहा कि कमला मार्केट और हमदर्द चौक के आसपास के मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है।
रैली स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मध्य रेंज में अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वे वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने, यात्रियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में मार्गदर्शन देने और जाम रोकने का काम करेंगे। पुलिस के अनुसार, लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के पास आपातकालीन वाहनों के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था अस्पताल के सामने रेलवे पार्किंग क्षेत्र, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के पार्किंग स्थलों और राजघाट पर की गई है।
नमस्कार,
कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।
प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है।
मगर, दोनों काम करते हैं।
कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।
आप सबको बहुत-बहुत प्यार।
शुभ दिवाली। जय हिंद।Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March.
It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here. I want the lakhs of people coming to Delhi from different parts of the country to support the local traders here.
Tomorrow, along with protesting, marching and attending the rally, do a little shopping too. It will help our local traders.
I know that our rally will not hurt the traders. The BJP is spreading rumours because it is scared.
But let’s do both.
Tomorrow, there will be a march, there will be a rally, and lakhs of people will also buy things from the small shops of our local traders.
Much love to all of you.
Happy Diwali. Jai Hind.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
यातायात पुलिस ने कहा कि बहादुर शाह जफर मार्ग, राजघाट-जेएलएन मार्ग, डीबीजी रोड और मिंटो रोड पर बसों की आवाजाही भी नियंत्रित की जा सकती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।
डीबीजी रोड की ओर से स्टेशन जाने वाले यात्री चेल्म्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्री आईटीओ, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और भवभूति मार्ग के रास्ते स्टेशन पहुंच सकते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने की योजना बनाई है।
मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकालने की भी योजना
विपक्षी गठबंधन ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की है। इसके अलावा, मध्याह्न 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकालने की भी योजना बनाई गई है।


