एम्सटेलवीन, 21 अगस्त। प्रारंभिक लीग के दौरान चार टीमों के पूल डी में चीन की ही भांति अजेय रही भारतीय महिलाओं को यहां FIH हॉकी विश्व कप में शुक्रवार को पहली पराजय का सामना करना पड़ा। संयुक्त मेजबान नीदरलैंड्स ने दूसरे दौर में पूल ई के इस कठिन मुकाबले में भारत पर 2-0 से जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
The Netherlands secure a 2–0 win over the Indian women's team to book their place in the semifinals of the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🇳🇱
We reset, regroup and turn our focus to Australia. 🇮🇳🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsNED pic.twitter.com/FAETy0R9T3
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2026
वेगनेर स्टेडियम में खेले गए इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारतीय गोलकीपरों – गोलकीपरद्वय सविता व बिछू की अगुआई में डिफेंस ने एक बार फिर सहसिक प्रदर्शन किया। लेकिन पेरिस ओलम्पिक और पिछले तीन बार की विश्व चैम्पियन डच टीम अंततः बीस छूटी।
चीन व ऑस्ट्रेलिया की मुलाकात 1-1 बराबर
इसके पूर्व इसी पूल के एक अन्य मैच में ओलम्पिक रजत पदक विजेता चीन व ऑस्ट्रेलिया की मुलाकात 1-1 बराबरी पर छूटी। दिन के दोनों मुकाबलों के बाद नीदरलैंड्स छह अंक लेकर पूल में शीर्ष पर है। वहीं चीन दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया व भारत की टीमें एक-एक अंक के साथ क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर हैं।
The Netherlands have booked their place in the semifinals, while the Indian Women’s Team remain firmly in the fight for a spot in the last four. 🇮🇳💪
With one game left, it all comes down to the final push. Australia await next. 🏑🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 pic.twitter.com/tCwfSJFvIx
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2026
भारत की उम्मीदें लगभग खत्म, रविवार को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
चूंकि नीदरलैंड्स टीम ने प्रारंभिक दौर के पूल ए में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की थी, लिहाजा दूसरे दौर में वह तीन अंकों के फायदे साथ उतरी थी। वहीं पहले दौर में चीन व भारत की मुलाकात 2-2 बराबरी पर छूटी थी, इसलिए आज के परिणाम से चीन के अब दो अंक हो गए हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। हालांकि सेमीफाइनल की उम्मीदें बचाए रखने के लिए उसे हर हालत में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।
डच टीम के खिलाफ भारतीय गोलकीपरों ने बचाए 6 शॉर्ट कॉर्नर
फिलहाल मैच की बात करें तो प्रारंभिक दौर के अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 12 पेनाल्टी कॉर्नर बचाने वाली भारतीय गोलकीपरों और डिफेंडरों ने दुनिया की नंबर एक टीम को खचाखच भरे वेगनेर स्टेडियम पर खुलकर खेलने नहीं दिया। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि पहले दौर के तीन मैचों में 15 गोल करने वाली डच टीम सिर्फ दो गोल कर सकी।
WE GAVE IT OUR ALL! 🇮🇳
Relive the best moments as the Indian Women’s Team battled till the final hooter against the Netherlands at the FIH Hockey World Cup Belgium and Netherlands 2026.
The Dutch team won 2-0. #HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsNED pic.twitter.com/xYGDwJMcD1
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2026
विजेताओं के लिए दूसरे मिनट में यिब्बी यानसेन ने और 38वें मिनट में फ्रेडरिक माल्टा ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। नीदरलैंड्स के शेष छह पेनाल्टी कॉर्नर भारतीय गोलकीपरों ने बचा लिए। वहीं भारत ने खुद को मिले दोनों शॉर्ट कॉर्नर जाया किए।
पुरुष वर्ग में भारत की ओलम्पिक चैम्पियन नीदरलैंड्स से टक्कर आज
उधर पुरुष वर्ग में दूसरे दौर के पूल ई में भारत की शनिवार को ओलम्पिक चैम्पियन नीदरलैंड्स से टक्कर होगी। फिलहाल पूल ई की शुरुआती स्थिति यह है कि इंग्लैंड व नीदरलैंड्स तीन-तीन अंकों के फायदे से क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर हैं।
इंग्लैंड ने प्रांरभिक लीग के पूल डी में भारत और नीदरलैंड्स ने पूल ए में अर्जेंटीना के खिलाफ जीत से ये अंक बटोरे हैं। यानी भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए नीदरलैंड्स व अर्जेंटीना के खिलाफ जीत हासिल करनी ही होगी।


