नई दिल्ली, 18 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम नई दिल्ली में वेल्स के युवराज विलियम व राजकुमारी कैथरीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारत और ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निबटने के लिए अभिनव समाधानों को प्रोत्साहित करने में अर्थशॉट पुरस्कार की भूमिका की सराहना की। उन्होंने इस पुरस्कार के माध्यम से भारतीय नवोन्मेषियों को मिली वैश्विक पहचान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान की भी प्रशंसा की।
It was a pleasure to meet Their Royal Highnesses The Prince and Princess of Wales.
Appreciate the Earthshot Prize’s efforts in championing innovative climate solutions worldwide and also showcasing Indian ingenuity in addressing global environmental challenges.
Look forward to further strengthening the India-UK Comprehensive Strategic Partnership and building on the momentum of the recently implemented Comprehensive Economic and Trade Agreement, for the shared prosperity of the people of our nations and the wider world.
@KensingtonRoyal
@RoyalFamily
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2026
भारत-यूके संबंधों में बढ़ती गति का स्वागत
प्रधानमंत्री ने भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत-यूके विजन 2035 दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दे रहा है। जुलाई, 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) के लागू होने से इस साझेदारी को और गति मिली है।
अर्थशॉट पुरस्कार के प्रयासों की सराहना
पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए अभिनव विचारों और तकनीकों को प्रोत्साहित करने में अर्थशॉट पुरस्कार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भारतीय नवोन्मेषियों को मिली वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निबटने में उनके योगदान महत्वपूर्ण हैं। इस संदर्भ में उन्होंने 17 नवम्बर को मुंबई में आयोजित अर्थशॉट पुरस्कार समारोह का भी उल्लेख किया।
रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और फिनटेक में सहयोग पर चर्चा
बैठक के दौरान भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसमें रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, फिनटेक और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क एवं संबंधों को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई।
किंग चार्ल्स तृतीय और एंडी बर्नहैम को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर किंग चार्ल्स तृतीय और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


