1. Home
  2. Tag "HOCKEY"

भारत ने तीसरी बार जीती अंडर-18 एशिया कप हॉकी, फाइनल में मेजबान जापान परास्त, आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक

काकामिगाहारा (जापान), 6 जून। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति की लगातार दूसरी हैट्रिक भारत के लिए कारगर साबित हुई, जिसने शनिवार को यहां पुरुष अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान जापान को 4-1 से हराने के साथ तीसरी बार सर्वजेता का गौरव अर्जित किया। 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐀𝐃𝐆𝐄. 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐓𝐑𝐈𝐂𝐎𝐋𝐎𝐔𝐑. 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀. […]

अंडर-18 एशिया कप हॉकी : पुरुष वर्ग में पाकिस्तान को हरा भारत फाइनल में, महिलाएं पेनाल्टी शूटआउट में चीन से हारीं

काकामिगाहारा, 5 जून। अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्मामेंट में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबलों में भारतीय टीमों का मिश्रित भाग्य रहा। इस क्रम में भारतीय पुरुष टीम ने जहां पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं महिलाओं ने कड़े संघर्ष में शक्तिशाली चीन को निर्धारित समय तक 2-2 की […]

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने सिंगापुर पर ठोके 25 गोल, एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

काकामिगाहारा (जापान), 3 जून। भारतीय महिला टीम ने यहां महिला अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और बुधवार को एकतरफा मैच में  सिंगापुर पर 25 गोल ठोक दिए और ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम खेले गए इस एकतरफा […]

FIH हॉकी विश्व कप : भारत व पाकिस्तान की पुरुष टीमों के बीच 19 अगस्त को होगा हाईवोल्टेज मुकाबला

लुसान (स्विट्जरलैंड), 18 मार्च। FIH हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम 19 अगस्त को पूल-डी के मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 6.30 बजे से एम्सटेल्वीन के वेजनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस चार-टीम वाले पूल में वेल्स और इंग्लैंड भी शामिल हैं। विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर […]

FIH हॉकी विश्व कप : भारत व पाकिस्तान की पुरुष टीमों को एक ही ग्रुप में जगह, नीदरलैंड्स व बेल्जियम में होंगे मुकाबले

एम्स्टर्डम, 18 मार्च। भारत व पाकिस्तान की पुरुष टीमों को इसी वर्ष नीदरलैंड्स व बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में आयोजित FIH हॉकी विश्व कप के एक ही ग्रुप में जगह दी गई है। 15 से 30 अगस्त तक होने वाले इस वैश्विक आयोजन की ड्रॉ सेरेमनी मंगलवार को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में हुई और […]

प्रधानमंत्री मोदी ने जूनियर हॉकी टीम को विश्व कप में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई, कहा- यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करती है

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। भारत ने बुधवार को खेले गए एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में अर्जेंटीना के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की युवा टीम को सराहा है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एफआईएच […]

FIH हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप : मेजबान भारत ने 9 वर्षों बाद जीता पदक, कांस्य पदक के प्लेऑफ में अर्जेंटीना को दी शिकस्त

चेन्नई, 10 दिसम्बर। मेजबान भारत बुधवार को यहां FIH हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप टूर्नामेंट में नौ वर्षों बाद कोई पदक जीतने में सफल रहा, जब उसने प्रतियोगिता के 14वें संस्करण में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में 49वें मिनट तक दो गोल पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी की और अंतिम 11 मिनट के भीतर […]

FIH हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप : मेजबान भारत की चुनौती सेमीफाइनल में टूटी, चैम्पियन जर्मनी ने 5-1 से धराशायी किया

चेन्नई, 7 दिसम्बर। FIH हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप में रविवार को मेजबान भारत की चुनौती टूट गई, जब एकतरफा सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन जर्मनी ने 5-1 की बड़ी जीत से 10वीं बार फाइनल में जगह सुरक्षित कर की। 𝐆𝐞𝐫𝐦𝐚𝐧𝐲 𝐚𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥! 🏆 Rampant Germany dominate hosts India in the second semi-final to […]

FIH हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप : मेजबान भारत सेमीफाइनल में, बेल्जियम को पेनाल्टी शूटआउट में शिकस्त दी

चेन्नई, 5 दिसम्बर। भारतीय टीम ने शुक्रवार को यहां बेल्जियम के खिलाफ निर्धारित समय के आखिरी मिनट में गोल गंवाने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर 4-3 (2-2) की रोमांचक जीत से FIH हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की […]

सुल्तान अजलन शाह कप : भारत ने गोलों की बरसात के बीच कनाडा को 14-3 से रौंदा, बेल्जियम से होगी खिताबी टक्कर

इपोह, 29 नवम्बर। भारतीय टीम ने रविवार को यहां सुल्तान अजलन शाह स्टेडियम में गोलों की बारिश करते हुए कनाडा को 14-0 से रौंद दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने छह टीमों की राउंड रॉबिन लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 31वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code