एम्सटेलवीन, 23 अगस्त। FIH हॉकी विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सकी और रविवार को दूसरे दौर के पूल ई में ‘करो या मरो’ के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित बराबरी के बाद समान अंक होने के बावजूद गोलों की गिनती के आधार पर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
The Indian Women’s Team put up a determined fight against Australia, battling hard till the final whistle as the virtual quarterfinal ended in a 0–0 draw at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026, with Australia claiming the second semifinal spot from Pool E to join… pic.twitter.com/dQMWoTyOS2
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 23, 2026
भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना था। पहले दौर में पूल डी में चीन से ड्रॅा का एक अंक भारत के पास था जबकि ऑस्ट्रेलिया भी एक अंक लेकर दूसरे दौर में पहुंचा था। आज की बराबरी के बाद आकलन गोल औसत के आधार पर होना था, जिसमें दोनों के माइनस दो गोल थे। ऑस्ट्रेलिया (दो अंक) ने तीन गोल किए और पांच गंवाए थे जबकि भारत (दो अंक) ने दो गोल किए और चार गंवाए थे। फिलहाल औसत भी बराबर रहने के बाद गोल की गिनती में ऑस्ट्रेलिया एक गोल आगे था और सेमीफाइनल में पहुंच गया।
𝐏𝐨𝐨𝐥 𝐄 𝐟𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝𝐢𝐧𝐠𝐬. 🇮🇳🏑
The FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 Pool E campaign comes to an end with the Netherlands and Australia securing the two semi-final spots. India finished third and will now play for the 5th-6th position. 🇮🇳… pic.twitter.com/PHuKKwftJF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 23, 2026
शीर्षस्थ नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से रौंदा
उधर सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुके पेरिस ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता व पिछले तीन बार के विश्व चैम्पियन नीदरलैंड्स ने अपना पराक्रम जारी रखा और पूल ई के अंतिम मैच में चीन को 4-1 से रौंदने के साथ नौ अंक लेकर सर्वोच्च स्थान बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाई।
पूल एफ से अर्जेंटीना अंतिम चार में
वहीं पूल एफ से अर्जेंटीना ने स्पेन को 3-0 से हराकर छह अंको के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। पूल के एक अन्य मैच में बेल्जियम ने जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। अब पूल एफ की यह स्थिति है कि बेल्जियम चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर काबिज स्पेन एक अंक बटोर सका है। लेकिन जर्मन टीम (शून्य) बाहर हो गई।
सेमीफाइनल लाइनअप पूरी करने के लिए बेल्जियम व स्पेन में होड़
देखा जाए तो अब सेमीफाइनल लाइनअप पूरी करने के लिए बेल्जियम व स्पेन के बीच लड़ाई है। इस क्रम में बेल्जियम की अर्जेंटीना से टक्कर होनी है जबकि स्पेन के सामने जर्मनी होगा। यदि बेल्जियम ने अर्जेंटीना को हराया तो स्पेन स्वतः बाहर हो जाएगा। लेकिन यदि बेल्जियम हारा और स्पेन ने जर्मनी को बड़े अंतर से हराया तो अंतिम सेमीफाइनलिस्ट का फैसला गोल औसत के आधार पर होगा।
Relive the action. 🇮🇳🔥
From the opening whistle to the final hooter, here are the moments from a determined display from the Indian Women’s Team’s hard-fought 0–0 draw against Australia at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. However, it wasn't enough to secure… pic.twitter.com/RsHzmrrDHL
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 23, 2026
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लय में नहीं दिखी भारतीय टीम
जहां तक भारत का सवाल है तो दूसरे चरण के पहले मैच में नीदरलैंड्स से दो गोल से हारने से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली सलीमा टेटे की टीम लय में नजर नहीं आई। उसने कई आसान मौके गंवाए और रैंकिंग में अपने से महज एक पायदान ऊपर यानी आठवें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से गेंद पर कब्जा छीनने में भी नाकाम रही।
भारत अब पांचवें व छठे स्थान का वर्गीकरण मैच खेलेगा
भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने आखिरी पांच मिनट में गोलकीपर बिछू देवी को भी हटा दिया था, फिर भी भारतीय टीम खाता नहीं खोल सकी। इसमें कोई शक नहीं की भारतीय गोलकीपर ने आठ शॉर्ट कॉर्नर बचाए। लेकिन भारतीय अग्रधावक भी कोई गोल नहीं कर सकी। अब भारत पांचवें व छठे स्थान का वर्गीकरण मैच खेलेगा।
भारतीय पुरुषों की अर्जेंटीना से होगी मुलाकात
उधर पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी भारतीय टीम (शून्य) सोमवार को पूल ई में अर्जेटीना (तीन अंक) से अपना आखिरी मैच खेलेगी जबकि सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुके नीदरलैंड्स (छह अंक) की इंग्लैंड (तीन अंक) से मुलाकात होगी।
भारत की गुंजाइश तभी बनेगी, जब वह अर्जेंटीना को कम से कम पांच गोल के अंतर से हराए और डच टीम इंग्लैंड को परास्त करे। फिलहाल अगर-मगर की लड़ाई में भारत की राह बहुत मुश्किल है।


