hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चिराग-सात्विक की भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास, पहली बार जीता स्विस ओपन वर्ल्ड टूर खिताब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > चिराग-सात्विक की भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास, पहली बार जीता स्विस ओपन वर्ल्ड टूर खिताब
खेलहिन्दी

चिराग-सात्विक की भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास, पहली बार जीता स्विस ओपन वर्ल्ड टूर खिताब

Vinayak Barot
Last updated: March 26, 2023 9:17 pm
Vinayak Barot
Published: March 26, 2023
Share
SHARE

बासेल (स्विट्जरलैंड), 26 मार्च। सात्विकसाइराज रैकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में इतिहास रचा और पहली बार स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया।

Swiss Open Update☑️#Badminton

🇮🇳's @satwiksairaj & @Shettychirag04 win the Men's Double Title as they defeat 🇨🇳's Ren & Tan

The #TOPSchemeAthletes also become the 1⃣st 🇮🇳 shuttlers to win the Men's Double Title in the history of this tournament 🥳

Heartiest congratulations! pic.twitter.com/jopqYehcdL

— SAI Media (@Media_SAI) March 26, 2023

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर सीरीज में पांचवें खिताब पर अधिकार

सेंट जैकबशाल स्टेडियम के कोर्ट नंबर एक पर दूसरी सीड लेकर उतरे सात्विकसाइराज और चिराग ने चीन के रेन जियांग यू और तान कियांग को हराकर वर्ष 2023 का पहला और करिअर का पांचवां बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर जीता राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन सात्विक-चिराग ने 54 मिनट तक खिंचे रोमांचक खिताबी मुकाबले में चीनी युगल को 21-19, 24-22 से मात दी।

Ren/Tan 🇨🇳 rival Rankireddy/Shetty 🇮🇳 to claim the title.#BWFWorldTour #SwissOpen2023 pic.twitter.com/PC3fDevefE

— BWF (@bwfmedia) March 26, 2023

विश्व रैंकिंग में छठे क्रम पर काबिज चिराग व सात्विक की जोड़ी फाइनल मुकाबले में शुरु से ही शानदार लय में थी। हालांकि चीनी चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय जोड़ी को जबर्दस्त टक्कर दी। लेकिन सात्विक-चिराग की शानदार जोड़ी ने नाजुक क्षणों में अपनी लय बनाए रखी और आखिरकार खिताब जीतकर ही दम लिया।

भारतीय जोड़ी ने पिछले वर्ष जीते थे तीन खिताब

भारतीय जोड़ी ने पिछले वर्ष तीन खिताब जीते, जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक के अलावा इंडिया ओपन व फ्रेंच ओपन खिताब शामिल रहे। इसके अलावा दोनों ने विश्व चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। वे 2019 में थाईलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन भी जीत चुके हैं।

हालांकि सात्विक हालिया समय में चोट से भी परेशान रहे हैं और उन्हें फरवरी में आयोजित एशियाई मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप से बाहर रहना पड़ा था। हाल ही में आयोजित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में सात्विक-चिराग को पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा था, लेकिन अब स्विस ओपन खिताब को जीतकर उन्होंने शानदार वापसी की है।

 

You Might Also Like

ईडी का स्पष्टीकरण- मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया
काशी पत्रकार संघ में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर बोले प्रो. अनुराग दवे – तकनीकी में बदलाव से हिन्दी पत्रकारिता प्रभावित
पूरा नहीं हो सका PSLV-C61 मिशन, इसरो प्रमुख ने बताई असफल होने की वजह
सुप्रीम कोर्ट में बोले पीएम मोदी – जीवन को आसान बनाने के लिए न्याय में सुगमता जरूरी
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ पर एक्शन : सीएम माझी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, हटाए गए डीएम और एसपी
TAGGED:BadmintonChirag-Satwik created historyIndian pairwon Swiss Open first time
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

August 11, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?