hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत को मिला पहला स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियन, आनंदकुमार ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारत को मिला पहला स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियन, आनंदकुमार ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

भारत को मिला पहला स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियन, आनंदकुमार ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Revoi Editor
Last updated: September 16, 2025 12:45 pm
Revoi Editor
Published: September 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 सितंबर। भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने स्केटिंग में नया इतिहास रच दिया है। 22 साल के आनंदकुमार ने चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस तरह वह स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने मेन्स सीनियर 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। वेलकुमार ने 1:24.924 सेकंड के समय के साथ फिनिश लाइन पार की और भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन स्केटर बन गए।

इस ऐतिहासिक जीत से एक दिन पहले ही वेलकुमार ने 500 मीटर स्प्रिंट में 43.072 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला सीनियर मेडल था। वहीं, उसी शाम भारत के लिए एक और खुशखबरी आई जब जूनियर कैटेगरी में कृष शर्मा ने 1000 मीटर स्प्रिंट का गोल्ड मेडल जीता। इस तरह भारत ने इस चैंपियनशिप में डबल गोल्ड जीतकर नया अध्याय लिखा।

  • वेलकुमार ने बनाया इतिहास

वेलकुमार इससे पहले भी भारतीय स्केटिंग को गौरव दिला चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने चीन के चेंगदू में हुए वर्ल्ड गेम्स में 1000 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह रोलर स्पोर्ट्स में भारत का पहला मेडल था। लगातार मिल रही इन ऐतिहासिक सफलताओं ने न सिर्फ वेलकुमार बल्कि पूरे भारतीय स्केटिंग को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

  • पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आनंदकुमार की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले आनंदकुमार वेलकुमार पर गर्व है। उनके धैर्य, गति और जज्बे ने उन्हें भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

You Might Also Like

केजरीवाल से आज मुलाकात करेंगे सिसोदिया, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा की संभावना
केजरीवाल बोले – ‘हरियाणा चुनाव का सबसे बड़ा सबक है चुनाव में कभी अति आत्मविश्वासी न हों’
रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी – भारतीय रक्षा बलों के लिए खरीदे जाएंगे 70,000 करोड़ रुपये से अधिक के हथियार
NHAI की पहल : अब टोल प्लाजा पर मासिक और वार्षिक पास के बारे में दी जाएगी जानकारी
अहमदाबाद विमान दुर्घटना : प्रियंका गांधी ने सुधारात्मक कदम उठाने का किया आह्वान
TAGGED:Anand KumarCongratulationsIndia's first figure skating world championpm modiwon gold
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?