hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल में 43 मंत्रियों ने ली शपथ, हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > पश्चिम बंगाल में 43 मंत्रियों ने ली शपथ, हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पश्चिम बंगाल में 43 मंत्रियों ने ली शपथ, हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री

Vinayak Barot
Last updated: May 10, 2021 2:02 pm
Vinayak Barot
Published: May 10, 2021
Share
SHARE

कोलकाता/गुवाहाटी, 10 मई। देश के दो राज्यों के राजभवनों में सोमवार को पूर्वाह्न शपथ ग्रहण समारोहों का आयोजन किया गया। कोलकाता में जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली तो गुवाहाटी में हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने। उनके साथ 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने गत पांच मई को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले थी। सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता के 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर ममता भी उपस्थित थीं।

उधर गुवाहाटी में राज्यपाल जगदीश मुखी ने भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हिमंत की कैबिनेट के 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

हिमंत और उनके मंत्रियों के शपथ समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव, मेघायल के मुख्यमंत्री सी. संगमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और नागालैंड के मुख्यमंत्री रियो भी शरीक हुए।

स्मरण रहे कि असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई भाजपानीत एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर सर्बानंद सोनोवाल, जो पिछली सरकार में मुख्यमंत्री थे, और जालुकबारी से लगातार पांचवी बार विधायक बने कद्दावर नेता हिमंत बिस्वा के बीच रस्साकशी जारी थी। अंततः एक सप्ताह की माथापच्ची के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हिमंत के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को गुवाहाटी के लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में हुई बैठक के दौरान बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया। 52 वर्षीय हिमंत को नेता चुने जाने से पहले सोनोवाल ने राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था। रविवार शाम को ही हिमंत ने राज्यपाल से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था।

You Might Also Like

पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से अब तक 937 लोगों की मौत, पीएम ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
रांची एक दिनी : विराट के 52वें शतक के बाद हर्षित व कुलदीप ने बिखेरी चमक, टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर संघर्षपूर्ण जीत
रुपये की गिरती कीमत को लेकर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का तंज – ‘सबसे बड़ा रुपया, वाह मोदी जी वाह’
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले – कांग्रेस की पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं, भारत के विचार की रक्षा करना चाहती है पार्टी
दिल्ली दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की उमर और शरजील की जमानत याचिका, बाकी अन्य 5 आरोपियों दी जमानत
TAGGED:AssamHimant Biswa SarmaministersNew Chief Ministeroathwest bengal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?