ICC विश्व कप विजेता भारतीय महिला टीम दिल्ली पहुंची, पीएम मोदी आज हरमनप्रीत एंड कम्पनी को करेंगे सम्मानित
नई दिल्ली, 4 नवम्बर। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में ICC विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए मंगलवार की शाम मुंबई से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गई। पीएम मोदी बुधवार की शाम 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक निवास पर विश्व कप चैम्पियनों को सम्मानित करेंगे।
#WATCH | Delhi: World Cup-winning Indian Women's Cricket Team reaches Delhi airport.
Team India lifted its maiden ICC Women's World Cup trophy on November 2. pic.twitter.com/TGyZ9dtHuZ
— ANI (@ANI) November 4, 2025
ताज पैलेस होटल टीम पर बरसाई गईं गुलाब की पंखुड़ियां
दिल्ली के ताज पैलेस होटल पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। जेमिमा रॉड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा होटल के भीतर ढोल की थाप पर थिरकती दिखीं। इससे पहले मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ टीम के सदस्यों का मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड उड़ान से दिल्ली पहुंची टीम
भारतीय टीम स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड उड़ान (एस5 8328) से मुंबई से दिल्ली पहुंची। बेंगलुरु स्थित इस एयरलाइन ने महिला विश्व कप के दौरान प्रतिभागी टीमों के लिए कई चार्टर्ड उड़ानें संचालित की थी। हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी और चार्टर्ड विमानों के लिए बनाये गए विशेष विमानन टर्मिनल (जीए) पर केवल पत्रकारों का एक समूह मौजूद था क्योंकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण आम जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
VIDEO | Delhi: ICC Women’s ODI World Cup-winning Team India players dance upon arrival at Taj Palace.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/f9c77LnKmP
— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2025
भारतीय टीम की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय
इस बीच ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद यहां दिल्ली पहुंची भारतीय टीम की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये गए हैं। पुलिस कर्मियों ने टीम बस और आसपास के मार्गों पर जांच की तथा किसी भी संभावित खतरे की पहचान करने के लिए खोजी कुत्तों (sniffer dogs) से परीक्षण करवाया।
Countless memories 🫶
An unforgettable night ✨2nd November 2025 will forever hold the most special place in our hearts 💙#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #Champions | @adidas | @apollotyres pic.twitter.com/KT39iDX5Wt
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 3, 2025
प्रधानमंत्री मोदी से बुधवार की शाम मुलाकात के बाद टीम की खिलाड़ी अपने-अपने गृहनगर को लौट जाएंगी। हालांकि शेफाली वर्मा नगालैंड जाएंगी, जहां उन्हें अंतर जोन टी20 टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र टीम की कमान संभालनी है।
