1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा न करने की दी सलाह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा न करने की दी सलाह

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा न करने की दी सलाह

0
Social Share

दुबई, 23 अप्रैल। पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने गुरुवार को अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी किया गया है, जिनमें दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानों के परिचालन की बात कही गई है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नवीनतम परामर्श में कहा, ‘क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और परिचालन संबंधी अनिश्चितताएं ईरान से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित कर रही हैं।’

दूतावास ने स्पष्ट किया, ‘भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की खबरों के मद्देनजर, पिछले परामर्शों को जारी रखते हुए, भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे हवाई या सड़क मार्ग से ईरान की यात्रा न करें।’

ईरान में मौजूद भारतीयों को देश छोड़ने की सलाह

भारतीय दूतावास ने इसके साथ ही ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दूतावास के समन्वय से निर्धारित जमीनी सीमा मार्गों के जरिए देश छोड़ दें।

आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्प लाइन नंबर

साथ ही किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359 भी जारी किए हैं। ईमेल cons.tehran@mea.gov.in के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code