hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट : होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट : होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
राष्ट्रीयहिन्दी

विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट : होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

Revoi Editor
Last updated: April 23, 2026 8:40 pm
Revoi Editor
Published: April 23, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले कुछ हफ्तों में 14 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को सुरक्षित पार कर चुके हैं जबकि 14 अन्य जहाज अब भी पर्शियन गल्फ में मौजूद हैं। एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय जहाजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रणनीतिक क्षेत्र में बढ़ा तनाव

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते इस क्षेत्र की स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

ईरान द्वारा जहाज पर हमले का दावा

मीडिया में जारी खबरों के अनुसार, ईरान ने हाल ही में इस क्षेत्र में एक जहाज पर हमला किया, जो भारत के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था। यह हमला ऐसे समय में हुआ जब कुछ ही घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की थी।

आईआरजीसी-एन की काररवाई और जहाजों की पहचान

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (आईआरजीसी-एन) ने दो जहाजों पर काररवाई का दावा किया। इनमें “MSC Francesca” और “Epaminondas” शामिल बताए गए हैं। शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, एपामिनोंडास दुबई के जेबेल अली पोर्ट से मुंद्रा की ओर जा रहा था।

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

घटना के बाद भारत ने ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली को विदेश मंत्रालय ने तलब कर भारतीय जहाजों पर हमले को गंभीर मुद्दा बताया।

नाविकों और जहाजों की सुरक्षा पर जोर

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। साथ ही ईरान से अपील की गई है कि वह भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करे और स्थिति को जल्द सामान्य बनाए।

You Might Also Like

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 15 सूत्री शांति प्रस्ताव, कहा – अपनी शर्तों पर ही खत्म करेंगे जंग
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों का हुआ तबादला
शाह के बाद PM मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे शिंदे-फडणवीस, कैबिनेट विस्तार पर लगेगी मुहर
भारत-चीन हवाई सेवा 5 साल बाद बहाल, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ी उड़ान, इन शहरों से जाएगी फ्लाइट
राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को दीं रंगोत्सव की शुभकामनाएं
TAGGED:14 Indian Ships Safely ExitAmidst Tensions in HormuzMEA Provides Update
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?