1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. हिमाचल प्रदेश : शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, दहाई में नहीं पहुंच सकी भाजपा
हिमाचल प्रदेश : शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, दहाई में नहीं पहुंच सकी भाजपा

हिमाचल प्रदेश : शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, दहाई में नहीं पहुंच सकी भाजपा

0
Social Share

शिमला, 4 मई। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिमला नगर निगम चुनाव में प्रचंड सफलता मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस ने 34 वार्डों में 24 पर दर्ज की जीत, भाजपा को सिर्फ 9 सीटें

शिमला नगर निगम चुनाव के गुरुवार को आए नतीजों में कांग्रेस ने 34 वार्डों में से जहां 24 पर जीत दर्ज की वहीं भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। उसे सिर्फ नौ वार्डों में जीत मिली जबकि CPI (M) ने एक वार्ड में जीत दर्ज की।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला नगर निगम में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं शिमला नगर निगम की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिह्न पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हम आए हैं।

5 चरणों में पूरी की गई मतगणना प्रक्रिया

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों पर हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे प्रारंभ शुरू गई। छोटा शिमला के सरकारी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल स्थित मतगणना केंद्र में पांच चरणों में मतगणना। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि वार्ड एक से सात तक के लिए डाले गए वोटों की गिनती पहले चरण में की गई। उसके बाद आठ से 14 वार्ड, 15 से 21 वार्ड, 22 से 28 वार्ड और अंत में 29 से 34 वार्ड के लिए वोटों की गिनती की गई।

59 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए बीते मंगलवार को हुए मतदान में करीब 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो 2017 में हुए चुनाव से 1.2 प्रतिशत अधिक है। नेगी ने कहा कि 29,504 पुरुष और 25,881 महिलाओं सहित कुल 55,385 लोगों ने दो मई को मतदान किया था। इस चुनाव में कुल 102 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code