hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : हार्दिक पटेल का कांग्रेस से मोह भंग, कहा – ‘हम राम के भक्त, हिन्दू होने पर हमें गर्व’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > गुजरात : हार्दिक पटेल का कांग्रेस से मोह भंग, कहा – ‘हम राम के भक्त, हिन्दू होने पर हमें गर्व’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : हार्दिक पटेल का कांग्रेस से मोह भंग, कहा – ‘हम राम के भक्त, हिन्दू होने पर हमें गर्व’

Vinayak Barot
Last updated: April 22, 2022 4:15 pm
Vinayak Barot
Published: April 22, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 22 अप्रैल। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का कांग्रेस से मोह भंग होता प्रतीत हो रहा है, तभी तो उन्होंने एक सप्ताह में दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी क्रम में हार्दिक ने खुद को राम भक्त बताया और कहा कि हिन्दू होने पर उन्हें गर्व है।

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा, ‘हम भगवान राम को मानते हैं। हम हिन्दू धर्म से हैं और हमें हिन्दू होने पर बहुत गर्व है।’ उन्होंने अपने पिता के मृत्यु संस्कार पर चार हजार भगवत गीता बांटने की बात भी कही। हालांकि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ने को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।

आरोप – प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व नहीं चाहता कि कोई काम करे

हार्दिक पटेल ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर अपनी बात कांग्रेस हाईकमान के सामने रख दिया है। दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से दिक्कत है। वे नहीं चाहते कि कोई काम करे और अगर कोई काम करेगा तो उसे करने नहीं देते हैं। इसी के चलते गुजरात में विपक्ष के रूप में लोगों की हम आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। विपक्ष को लोगों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लड़ना और संघर्ष करना होगा। अगर हम ऐसा करने में असमर्थ हैं तो लोग दूसरा विकल्प तलाशेंगे।’

गौरतलब है गुजरात कांग्रेस में वरिष्ठ नेतृत्व ने हार्दिक पटेल को सार्वजनिक रूप से न बोलने और व्यक्तिगत रूप से आंतरिक मामले पर चर्चा करने के लिए चेतावनी दी थी। इसके बावजूद हार्दिक पटेल प्रदेश नेतृत्व को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। ऐसे में साफ है कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है, जो पार्टी के लिए संकट खड़ा कर सकता है।

गुजरात में बीजेपी मजबूत, लेकिन पार्टी ज्वॉइन करने की कोई योजना नहीं

हार्दिक ने कहा कि गुजरात में बीजेपी मजबूत है क्योंकि उनके पास नेतृत्व  है और वे समय रहते ही सही निर्णय लेते हैं।  हालांकि उन्होंने यह भी कि उनकी बीजेपी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे दिमाग में भी नहीं है। दुश्मन की ताकात को स्वीकर करना चाहिए। वे शक्तिशाली हैं और दुश्मनों को कभी भी कमजोर नहीं आंकना चाहिए।’

गुजरात भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने की हार्दिक की तारीफ

इस बीच गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी हार्दिक पटेल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के विजन के साथ पूरा देश है और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित है। 2014 से वह देश की सेवा कर रहे हैं, उससे बहुत सारे लोग प्रभावित हुए हैं। अच्छा है कि हार्दिक पटेल ने इसे जनता के बीच कहा है। बहुत लोग नहीं बोलते हैं।’

You Might Also Like

Rupee vs Dollar: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 20 साल के हाई पर डॉलर
मनोरंजन : यामी गौतम धर ने बताया ‘हक़’ और अपनी फिल्मों को चुनने का असली मकसद
निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी में बदली मतदान की तारीख, अब 25 मई को वोटिंग
अंतिम घंटे में लिवाली से शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 270 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 अंक के पार
सुप्रीम कोर्ट का फैसला : बाबरी विध्वंस और गुजरात दंगों से जुड़े कई मामले बंद
TAGGED:BJPCOngressgujarathardik patelPatidar leader
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?