hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर दुकानों में तोड़फोड़ व पथराव, 60 लोग हिरासत में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर दुकानों में तोड़फोड़ व पथराव, 60 लोग हिरासत में
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर दुकानों में तोड़फोड़ व पथराव, 60 लोग हिरासत में

Revoi Editor
Last updated: September 25, 2025 2:54 pm
Revoi Editor
Published: September 25, 2025
Share
SHARE

अहमदाबाद, 25 सितंबर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद गांधीनगर जिले के एक गांव में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों ने कई दुकानों तथा वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बुधवार देर रात हुई झड़प और दंगे के लिए देहगाम तालुका के बहियाल गांव से लगभग 60 लोगों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि हमले में चार दुकानें और पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमसेट्टी ने संवाददाताओं से कहा,‘‘सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान ‘आई लव मुहम्मद’ पर एक हिंदू व्यक्ति द्वारा किए गए एक पोस्ट ने अल्पसंख्यक समुदाय को नाराज कर दिया, जिसके कारण हमला हुआ।’’

उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक बड़े समूह ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाने वाले एक व्यक्ति की दुकान का शटर तोड़ा और उसकी दुकान का सामान निकालकर जला दिया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग व्हाट्सएप पर यह स्टेट्स लगाने से नाराज हो गए थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में समूह ने हिंदू इलाकों पर पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में हिंदू इलाकों से समूह पर पथराव किया गया।’’ उन्होंने बताया कि भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष जैन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चार दुकानें और पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।’’ जैन ने कहा, ‘‘हमने 60 लोगों को हिरासत में लिया है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।’’ पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि झड़प में कोई घायल हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

You Might Also Like

Stock Market: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,200 स्तर से नीचे, जानिए सेंसेक्स का हाल
बिहार : रोहतास में ट्रक व कार के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, एक घायल
कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : प्रशांत मोहन की करिश्माई गेंदबाजी, पराड़कर एकादश ने लगातार तीसरी बार जीती उपाधि
एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर ईंधन सरचार्ज लगाने का फैसला
कारोबार: अदाणी समूह का दावा- बाह्य ऋण पर निर्भरता के बिना भी वृद्धि मुमकिन
TAGGED:gujaratpostshops vandalisedsocial mediaSTONE PELTING
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?