hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विशाखापत्तनम टेस्ट : गिल का शतक, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 399 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विशाखापत्तनम टेस्ट : गिल का शतक, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 399 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य
खेलहिन्दी

विशाखापत्तनम टेस्ट : गिल का शतक, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 399 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य

Revoi Editor
Last updated: February 4, 2024 11:13 pm
Revoi Editor
Published: February 4, 2024
Share
SHARE

विशाखापत्तनम, 4 फरवरी। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कमोबेश हैदराबाद वाली ही तस्वीर उभरती दिखाई दी, जहां पहली पारी में विशाल स्कोर के सहारे बड़ी लीड हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया दूसरी पारी में अचानक लड़खड़ा गई थी और उसे नाटकीय अंदाज में पराजय गले लगानी पड़ी थी।

1⃣0⃣4⃣ Runs
1⃣4⃣7⃣ Balls
1⃣1⃣ Fours
2⃣ Sixes

That was one fine knock from Shubman Gill! 👏 👏

Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV #TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YlzDM8vwjb

— BCCI (@BCCI) February 4, 2024

दूसरी पारी में 44 रनों के भीतर गिर गए भारत के अंतिम 6 विकेट

यहां दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा था, जब बिना क्षति 28 रनों से आगे बढ़ी दूसरी पारी में मध्यक्रम बल्लेबाज शुभमन गिल के जिम्मेदाराना शतकीय प्रहार (104 रन, 147 गेंद, दो छक्के, 11 चौके) की मदद से एकबारगी चार विकेट पर 211 रनों तक पहुंच चुके भारत के अंतिम छह विकेट 44 रनों के भीतर गिर गए और पूरी टीम 255 रनों पर सीमित हो गई।

Six dismissals 🤲
A real exhibition 👌
Great work, Foakesy! 👏
🇮🇳 #INDvENG 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 | #EnglandCricket pic.twitter.com/ogAMinX1So

— England Cricket (@englandcricket) February 4, 2024

फिलहाल मेजबान दल पहली पारी की 143 रनों की लीड के सहारे इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य देने में सफल हो गया। अंततः स्टंप्स उखाड़े गए तो इंग्लैंड ने 14 ओवरों में एक विकेट पर 67 रन बनाए थे।

Stumps on Day 3 in Vizag 🏟️

England 67/1 in the second-innings, need 332 more to win.

An eventful Day 4 awaits 👌👌

Scorecard ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/nbocQX36hB

— BCCI (@BCCI) February 4, 2024

इंग्लैंड जीत से 332 रन दूर, भारत को चाहिए 9 विकेट

सीरीज में 2-0 की बढ़त के लिए तत्पर इंग्लैंड अभी जीत से 332 रन दूर है और उसके पास पूरे दो दिनों का समय शेष है। वहीं पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में मारक गेंदबाजी से भारत की मजबूत लीड पक्की करने वाले मेजबान गेंदबाज बचे नौ विकेट निकालकर चौथे दिन ही टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। वेस्टइंडीज ने दो वर्ष पहले बांग्लादेश में 395 रन बनाकर जीत दर्ज की थी, जो एशिया में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत है।

अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बचे पर्याप्त समय में भारतीय गेंदबाज बीस छूटते हैं या ओली पोप सरीखा कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए ढाल बनकर खड़ा होता है, जिन्होंने मैराथन शतक (196) से मेहमानों की उम्मीदें जीवंत की थीं और फिर प्रथम प्रवेशी टॉम हार्टली (7-62) के स्पिन जाल में मेजबान बल्लेबाज बुरी तरह उलझ गए थे।

क्रॉली व डकेट के बीच पहले विकेट पर 50 रनों की भागीदारी

अंतिम सत्र में लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों – जैक क्रॉली (नाबाद 29 रन, 50 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) और बेन डकेट (28 रन, 27 गेंद, छह चौके) ने 11 ओवरों के भीतर 50 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। तभी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (1-8) ने डकेट को विकेटकीपर कोना भरत के हाथों कैच कराने के साथ भागीदारी तोड़ी। खेल समाप्ति के समय रात्रि प्रहरी रेहान अहमद (नाबाद नौ रन, दो चौके) क्रॉली का साथ दे रहे थे।

Partnership broken! ⚡️@ashwinravi99 with the opening breakthrough as local lad @KonaBharat takes a fine catch!

England lose Ben Duckett.

Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/hO3sJEQslz

— BCCI (@BCCI) February 4, 2024

13 पारियों में पहली बार 50 के पार पहुंचे गिल ने अक्षर संग जोड़े 89 रन

भारत की दूसरी पारी की बात करें तो गिल ने खराब फॉर्म से उबरते हुए तीसरा शतक जड़ा। पिछली 13 पारियों में पहली बार 50 रनों का आंकड़ा को पार करने में सफल पंजाब के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर अक्षर पटेल (45 रन, 84 गेंद, 6 चौके) के साथ मिलकर न सिर्फ लंच (4-130) निकाला वरन पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़ कर दल को 200 के पार भी पहुंचा दिया।

A determined and composed knock acknowledged by the Vizag crowd 👏👏

Well played Shubman Gill 🙌

Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @ShubmanGill | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/9GkHZt4pzS

— BCCI (@BCCI) February 4, 2024

हार्टली और रेहान ने मेजबानों को गहरी चोट पहुंचाई

लेकिन शोएब बशीर (1-58) ने गिल को विकेट के पीछे कैच कराने के साथ भागीदारी क्या तोड़ी कि लाइन ही लग गई। इस क्रम में हार्टली (4-77) और रेहान अहमद (3-88) के सामने अगले 22.3 ओवरों में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 44 रन जोड़ सके। अश्विन (29 रन, 61 गेंद, एक छक्का, दो चौके) अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व सुबह के सत्र टीम इंडिया ने में 102 रन जोड़े। लेकिन इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (12), यशस्वी जायसवाल (17), श्रेयस अय्यर (29) और रजत पाटीदार (9) के विकेट भी गंवाए। इनमें रोहित और पहली पारी के द्विशतकवीर यशस्वी को तो 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन (2-29) ने पिछली शाम के स्कोर पर ही लौटा दिया।

गिल व अय्यर के बीच 81 रनों की साझेदारी

हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल और अय्यर ने 112 गेंदों पर 81 रन जोड़कर पारी को संभाला। गिल ने इस दौरान स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और अक्षर संग पांचवें विकेट की उपयोगी साझेदारी के दौरान शोएब बशीर के पारी के 52वें ओवर में अपना तीसरा शतक पूरा किया।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में एसआईआर : चुनाव आयोग ने सीईओ को सुनवाई सत्रों में राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने का निर्देश दिया
बिग बॉस फेम अर्चना गौतम संग बीच सड़क पर बदसलूकी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाप-बेटी को खदेड़ा!
टीम इंडिया ने गंवाई टी20 सीरीज, ब्रैंडन किंग की तूफानी पारी, अंतिम मैच में वेस्टइंडीज आठ विकेट से विजयी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक संपन्न
Petrol-Diesel Prices : देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू
TAGGED:CricketEngland 332 runs away from victoryGill's century in VisakhapatnamTeam India gave a record target of 399 runs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?