hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: G7 ने किया इजराइल का समर्थन, ईरान को बताया क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का स्रोत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > G7 ने किया इजराइल का समर्थन, ईरान को बताया क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का स्रोत
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

G7 ने किया इजराइल का समर्थन, ईरान को बताया क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का स्रोत

Revoi Editor
Last updated: June 17, 2025 5:13 pm
Revoi Editor
Published: June 17, 2025
Share
SHARE

कनानास्किस (कनाडा), 17 जून। इजराइल-ईरान में पिछले पांच दिनों से जारी संघर्ष से उपजे तनाव के बीच आज ग्रुप ऑफ सेवन (G7) देशों के नेताओं ने मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है। इसके साथ ही इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार को सपोर्ट किया है।

शिखर सम्मेलन से जारी एक संयुक्त बयान में G7 नेताओं ने ईरान को क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का ‘मुख्य स्रोत’ बताया है। उन्होंने एक मत से कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से गाजा में युद्ध विराम और तनाव कम करने की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

G7 का स्पष्ट मत – ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होना चाहिए

बयान में कहा गया, “हम G7 के नेता, मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस संदर्भ में, हम पुष्टि करते हैं कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हम इजराइल की सुरक्षा के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं। हम नागरिकों की सुरक्षा के महत्व की भी पुष्टि करते हैं। ईरान क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत है। हमारा स्पष्ट मत है कि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होना चाहिए। इसके साथ हम ये भी आग्रह करते हैं कि ईरानी संकट का समाधान हो, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव कम हो। हम गाजा में भी युद्धविराम चाहते हैं।” बयान में बढ़ते तनाव के बीच एनर्जी मार्केट की स्थिरता को बनाए रखने के लिए G7 की काररवाई करने की तत्परता को भी रेखांकित किया गया है।

गाजा में भी युद्धविराम की पुरजोर वकालत

इस बीच इजराइल-ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इजराइल ने तेहरान के निवासियों को हवाई हमलों से पहले शहर खाली करने की चेतावनी दी है। इजराइली अधिकारियों ने नागरिकों से तत्काल ईरानी राजधानी छोड़ने की अपील की है, जो एक बड़े पैमाने पर हमले का संकेत है। बिगड़ती स्थिति के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी यात्रा को एक दिन कम कर दिया।

इजराइल-ईरान के इस तनाव के बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों से तेहरान को खाली करने को कहा है। ट्रंप ने दोहराया है कि अगर ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर सहमत होता है, तो वर्तमान संकट से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह समझौता गतिरोध पर पहुंच गया है। अब संघर्ष और भी बढ़ने का खतरा है, जब तक कि तनाव कम करने की दिशा में तत्काल कदम नहीं उठाए जाते।

You Might Also Like

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को TRS ने दिया समर्थन, आज भरेंगे नामांकन
राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए सोनम समेत सभी आरोपियों को लाया गया सोहरा
चीन हमारा दुश्मन नहीं है, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर दे दिया विवादित बयान
अखिलेश यादव पर बरसे योगी के मंत्री सुनील शर्मा, कहा- सैफई में ठुमके लगवाना सही खर्चा है, लेकिन…
टी20 विश्व कप : बारिश के कारण मेलबर्न में ग्रुप एक के दोनों मैच धुले, इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया को बांटना पड़ा अंक
TAGGED:G7 summitG7 supports Israeliransource of regional instability and terror
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?