hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 77000 के पार, निफ्टी 24000 से ऊपर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 77000 के पार, निफ्टी 24000 से ऊपर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 77000 के पार, निफ्टी 24000 से ऊपर

Revoi Editor
Last updated: June 17, 2026 6:34 pm
Revoi Editor
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 17 जून। अमेरिका व ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी व निवेशकों के सकारात्मक रुख से घरेलू शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा और बुधवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 347 अंकों की मजबूती से जहां 77,000 के पार जा पहुंचा वहीं एनएसई निफ्टी ने 96 अंकों की बढ़त से 24,000 का स्तर पार किया।

सेंसेक्स 347.14 अंक चढ़कर 77,155.62 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 347.14 अंक यानी 0.45 प्रतिशत चढ़कर 77,155.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सूचकांक 410.51 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 77,218.99 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 20 के शेयर बढ़त पर रहे जबकि 10 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 96.55 अंकों की बढ़त से 24,085.70 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 96.55 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,085.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 33 के स्टॉक लाभ में रहे तो 16 में कमजोरी रही।

ट्रेंट के शेयर में सर्वाधिक 7.06 प्रतिशत की वृद्धि

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में ट्रेंट के शेयर में सर्वाधिक 7.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टाइटन और भारती एयरटेल में भी तेजी रही। वहीं बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से गिरावट के साथ बंद हुए।

एफआईआई ने 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड करीब 79.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

You Might Also Like

कांग्रेस का तंज- प्रधानमंत्री मोदी जी 20 सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, क्योंकि ट्रंप वहां नहीं आ रहे
कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले – जिस देश में महिलाएं, बच्चे असुरक्षित हों, वह उपलब्धियों का जश्न नहीं मना सकता
पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन का किया लोकार्पण, स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल स्थापित
इस्लामिक सहयोग संगठन ने कहा – कश्मीर मुद्दे के हल के बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं
महाराष्ट्र: दाऊद का नाम लेकर पीएम मोदी मोदी और सीएम योगी की हत्या की धमकी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
TAGGED:BseniftyNifty climbs above 24000NSEsensexSensex crosses 77000Stock market rally continues
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?