1. Home
  2. हिन्दी
  3. रक्षा

रक्षा

देश की सुरक्षा होगी और मजबूत : DAC ने 52,000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 3 जुलाई। देश के सशस्त्र सैन्य बलों को और अधिक आधुनिक व शक्तिशाली बनाने की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लगभग 52,000 करोड़ रुपये की पूंजीगत रक्षा खरीद परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी (AON) प्रदान की गई। रक्षा अधिग्रहण परिषद […]

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए सैनिकों को लेकर रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण, कहा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश

नई दिल्ली, 27 जून। रक्षा मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए सैनिकों के नाम देर से सार्वजनिक किए जाने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर विपक्ष के हमले के बीच शनिवार को एक बयान जारी किया, जिसमें पिछले वर्ष जुलाई में संसद में राजनाथ सिंह के भाषण पर स्पष्टीकरण दिया गया है। […]

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत के 6 वीर हुए थे शहीद, पहली बार जारी हुए इनके नाम

नई दिल्ली, 26 जून। केंद्र सरकार ने पहली बार उन छह भारतीय सैनिकों के नाम आधिकारिक तौर पर बताए हैं, जो पिछले वर्ष मई में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए चलाए गए सीमा-पार सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए थे। इन छह जवानों के […]

रक्षा मंत्रालय ने बनाया रिकॉर्ड : वित्त वर्ष 25-26 में भारत का रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

नई दिल्ली, 17 जून। भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की प्रगति को दर्शाती है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अब तक का सबसे अधिक वार्षिक रक्षा उत्पादन है। […]

NDA के पहले महिला बैच सहित 231 कैडेट भारतीय वायुसेना में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया ‘राष्ट्रपति कमीशन’

हैदराबाद, 13 जून। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी (AFA) में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश लेने वालीं महिलाओं के पहले बैच सहित कुल 231 फ्लाइट कैडेटों (194 पुरुष और 37 महिलाएं) को भारतीय वायु सेना में अधिकारी के […]

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले सेना प्रमुख, 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी से संभालेंगे पद

नई दिल्ली, 13 जून। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) को, जो अभी सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) […]

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त : 5 जवान शहीद, एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश

नई दिल्ली, 13 जून। असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को पूर्वाह्न भारतीय वायुसेना (IAF) का एक ‘एंतोनोव एन-32’ (An-32) परिवहन विमान क्रैश हो गया। हादसे में वायुसेना का पांच जवान शहीद हो गए। वायुसेना ने इस हादसे के तुरंत बाद दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश […]

SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा : परमाणु हथियार पर भारत की नीति में अहम बदलाव, पहली बार 12 न्यूक्लियर वॉरहेड्स तैनात

नई दिल्ली, 9 जून। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया रिपोर्ट पर भरोसा करें तो भारत ने पहली बार 12 न्यूक्लियर वॉरहेड्स को ‘तैनात’ की श्रेणी में रखा है, जो उसकी न्यूक्लियर रणनीति में एक अहम बदलाव है। यह रिपोर्ट नई दिल्ली की उस पुरानी परंपरा से अलग हटकर है, जिसके तहत न्यूक्लियर […]

भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास : नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा लड़ाकू विमान सुखोई-30

मुंबई, 4 जून। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को इतिहास रच दिया, जब उसका अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई पहली बार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। जैसे ही यह शक्तिशाली लड़ाकू विमान रनवे पर उतरा, उसकी गरिमामय उपस्थिति से पूरा माहौल गूंज उठा। इस ऐतिहासिक क्षण का वहां मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। […]

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने संभाला देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार

नई दिल्ली, 31 मई। जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने रविवार को देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद संभाल लिया। उन्होंने ऐसे वक्त में यह पद संभाला है, जब भारतीय सेना कई बड़े बदलावों से गुजर रही है। उन्हें पूर्ववर्ती सीडीएस के अधूरे कामों को भी पूरा करना होगा। पाकिस्तान और चीन […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code