कोलकाता, 9 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के मौजूदा सत्र में लगातार दूसरे दिन अंतिम गेंद तक मैच का रोमांच खिंचा। 24 घंटे पहले राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अंतिम गेंद पर दो रन नहीं बना सकी थी तो गुरुवार की रात यहां लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने अंतिम गेंद पर जरूरी एक रन बनाकर मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत हासिल कर ली।
2⃣ nights
2⃣ matches that go down in history 🤩THIS. IS. #TATAIPL 👏
Relive a thrilling last over ▶️ https://t.co/6NcXczGi6U #KhelBindaas | #KKRvLSG | #DCvGT pic.twitter.com/txr7WpGgnP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
झुंझुनू के नवोदित बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने मेजबानों से छीन ली जीत
दरअसल, आईपीएल में सिर्फ तीसरा मैच खेल रहे झुंझुनू (राजस्थान) के 21 वर्षीय उभरते बल्लेबाज मुकुल चौधरी (नाबाद 54 रन, 27 गेंद, सात छक्के, दो चौके) ने केकेआर से मुकाबला छीन लिया। मुकुल ने जरूरत के वक्त छक्कों की बौछार करते हुए न सिर्फ तीन मैचों में अपना पहला अर्धशतक जमाया वरन अंतिम चार ओवरों में मुकाबले का पासा भी पलट दिया।
Another day, another #TATAIPL thriller 🤩@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
रहाणे-अग्निकृष और ग्रीन-पॉवेल की त्वरित साझेदारियों से 181 रनों तक पहुंची घरेलू टीम
ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य केकेआर के लिए अग्निकृष रघुवंशी (45 रन, 33 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) व पारी की शुरुआत करने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे (41 रन, 24 गेंद, दो छक्के, चार चौके) के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 84 रनों की साझेदारी की। फिर कैमरन ग्रीन (नाबाद 32 रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व रोवमन पॉवेल (नाबाद 39 रन, 24 गेंद, दो छक्के, चार चौके) के बीच 40 गेंदों पर अटूट 70 रनों की भागीदारी से घरेलू टीम ने चार विकेट पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
बदोनी के पचासे के बाद मुकुल ने लखनऊ को मंजिल दिला दी
जवाबी काररवाई में आयुष बदोनी (54 रन, 34 गेंद, दो छक्के, सात चौके) के अर्धशतीय प्रहार के बावजूद 16 ओवरों में 128 पर सात विकेट गिरने के बाद संघर्षरत लखनऊ टीम के संकटमोचक बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मुकुल चौधरी, जिन्होंने अकेले दम मोर्चा संभालते हुए टीम को मंजिल दिला दी।
Maiden #TATAIPL Fifty ✅
Delivered under pressure ✅𝐌𝐮𝐤𝐮𝐥 𝐂𝐡𝐨𝐮𝐝𝐡𝐚𝐫𝐲, remember the name 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/xt74YvFt6R
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
मुकुल ने आवेश की मौजूदगी में 24 गेंदों पर ठोके 54 रन
एलएसजी को अंतिम चार ओवरों में जीत के लिए 54 रनों की दरकार थी और मुकुल ने आवेश खान (नाबाद एक रन) को सामने वाले छोर पर खड़ा करते हुए अटूट 54 रनों की साझेदारी कर दी। इस क्रम में सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाले चौधरी व आवेश ने अंतिम चार ओवरों में सात छक्कों व दो चौकों की मदद से क्रमशः 11,13, 16 व 14 रन तोड़ डाले। इनमें आवेश का अंशदान सिर्फ एक रन का था।
Mapped to perfection 😎
Mukul Choudhary's night to remember 👏👏
Relive his knock ▶️ https://t.co/BBfJfN7tYX #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/fStyb8UNlG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
लखनऊ की पहली जीत, कोलकाता को अब भी पहली जीत का इंतजार
इस परिणाम के सहारे लखनऊ ने तीन मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। घर (लखनऊ) में दिल्ली कैपिटल्स से हार सहने के बाद ऋषभ पंत की टीम ने हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को शिकस्त दी थी। वहीं कोलकाता को चार मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार है। मुंबई में खेले गए अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार के बाद केकेआर को अपने घर में एसआरएच से भी मात खानी पड़ी थी जबकि पंजाब किंग्स से यहीं प्रस्तावित मुकाबला बारिश से धुल गया था।
🎥 Stylish and effective 🔝
Ayush Badoni walks back for a well-made 5️⃣4️⃣(34) 💪
Updates ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/i0uTVyIbDP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
लखनऊ की पारी देखें तो मिचेल मार्श (15 रन, 11 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व एडेन मार्करम (22 रन, 15 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने 25 गेंदों पर 41 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। हालंकि वैभव अरोड़ा (2-38) ने पांचवें ओवर में दोनों को लौटा दिया तो कप्तान ऋषभ पंत (10 रन, नौ गेंद, एक चौका) व निकोलस पूरन (13 रन, 15 गेंद, एक छक्का) ज्यादा दूर नहीं जा सके। फिलहाल पहले बदोनी ने जिम्मेदारी संभाली और फिर मुकुल लखनऊ की रोमांचक जीत के हीरो बन गए। अरोड़ा के अलावा अनुकूल रॉय ने भी दो विकेट लिए।
शुक्रवार का मैच : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी, शाम 7.30 बजे)।

