1. Home
  2. धर्म-संस्कृति
  3. दीपावली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स
दीपावली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स

दीपावली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स

0
Social Share

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। दीपावाली को हिन्दुओं के सबसे बड़ा त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

दीपावली के दिन लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए यदि हम वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर की साज-सज्जा करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। पांच दिनों तक चलने वाली इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है, जो गोवर्धन पूजा के बाद समाप्त होती है। दीपावली के करीब 1 महीने पहले से ही घर-घर में सभी लोग इसकी तैयारियों में लग जाते हैं।

1. दीपावली के समय घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हर साल दिवाली के शुभ अवसर पर ज्यादातर लोग अपने घर की दीवारों को पेंट भी करवाते हैं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है और वह ऐसे ही घर में जाना पसंद करती है, जहां साफ -सफाई हो। ऐसे में दीपावली के समय घर की साफ- सफाई करते वक्त जमा कबाड़ को बाहर निकल देना चाहिए।

2. दीपावली के समय घर की साफ -सफाई करते वक्त ईशान कोण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में देवताओं का वास होता है। घर की सफाई करते वक्त ईशान कोण की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। उस कोण में कोई भी फालतू समान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code