hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विदेश मंत्री जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा पर मध्य एशियाई देशों का जताया आभार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > विदेश मंत्री जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा पर मध्य एशियाई देशों का जताया आभार
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विदेश मंत्री जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा पर मध्य एशियाई देशों का जताया आभार

Revoi Editor
Last updated: June 6, 2025 8:56 pm
Revoi Editor
Published: June 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 जून। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए मध्य एशियाई देशों का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ साझी प्रतिबद्धता को दोहराया।

डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चौथे भारत-सेंट्रल एशिया संवाद के दौरन अपने संबोधन में कहा, ‘मैं सराहना करता हूं कि आपके देशों ने भारत का साथ दिया और इस जघन्य आतंकी हमले की स्पष्ट निंदा की।’

विदेश मंत्री ने भारत और मध्य एशिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘भारत अपने मध्य एशियाई देशों से हजारों वर्षों पुराने सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को बहुत सम्मान देता है। व्यापार, विचारों के आदान-प्रदान और लोगों के संपर्क के माध्यम से बने ये रिश्ते समय के साथ और मजबूत हुए हैं।’ उन्होंने बताया कि भारत और मध्य एशिया के बीच आधुनिक कूटनीतिक संबंध 1992 में शुरू हुए थे जिनमें जुलाई, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी पांच मध्य एशियाई देशों की यात्राओं के बाद तेजी आई।

उन्होंने इस दौरान बीते दशक में व्यापार और आर्थिक संबंधों में हुई प्रगति को उजागर किया। उन्होंने बताया कि भारत और मध्य एशिया के बीच सीधी उड़ानों और पर्यटकों तथा व्यापारियों की बढ़ती आवाजाही से संपर्क बेहतर हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए मध्य एशियाई देशों का रुख कर रहे हैं, जिससे लोगों के बीच संपर्क और मजबूत हुआ है। भारत की भूमिका एक विश्वसनीय विकास भागीदार के रूप में भी सामने आई है।

Delighted to chair the 4th India-Central Asia Dialogue in Delhi this morning.

Thank my Central Asian colleagues DPM & FM Murat Nurtleu, Deputy Chairman & FM Rashid Meredov, FM Zheenbek Kulubaev, FM Sirojiddin Muhriddin and @FM_Saidov for their assessments and views.

Expressed… pic.twitter.com/u0TyTEXmJP

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 6, 2025

एस. जयशंकर ने टेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ICCR छात्रवृत्तियों और हाई-इंपैक्ट कम्युनिटी विकास प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया, जिनके अंतर्गत स्कूलों को कंप्यूटर और अस्पतालों को चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास भारत की मध्य एशिया के सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

विदेश मंत्री ने याद दिलाया कि जनवरी, 2022 में भारत और मध्य एशिया के बीच पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन हुआ था, जिससे व्यापार, संस्कृति, सुरक्षा और कूटनीति के क्षेत्र में सहयोग को नया आयाम मिला। इसके अलावा, कल भारत-मध्य एशिया बिजनेस काउंसिल की बैठक में डिजिटल टेक्नोलॉजी, फिनटेक और इंटर-बैंक सहयोग पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, कृषि प्रसंस्करण, वस्त्र, दवा, क्षेत्रीय संपर्क, सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति और नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और गहराने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि यह संवाद हमारे रिश्तों को और नजदीकी, गहराई, मजबूती और व्यापकता देगा और हमारे लोगों के हित में कार्य करेगा।’

You Might Also Like

अखिलेश का भाजपा पर तंज,कहा- काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले, अब जाने वाले
अहमदाबाद टेस्ट के बीच भारतीय फैंस को बड़ी खुशखबरी, लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली कोरोना संक्रमित, कोलकाता के अस्पताल में चल रहा इलाज
Semicon India 2025: पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर की हमारी यात्रा देरी से शुरू हुई, लेकिन अब कोई ताकत….
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी बोले – ‘तेजी से बदल रही दुनिया, हमें आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करना होगा’
TAGGED:Central Asian countriesExternal Affairs MinisterPahalgam terrorist attackS Jaishankar expressed gratitude
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?