hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी बोले – ‘तेजी से बदल रही दुनिया, हमें आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करना होगा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > रक्षा > वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी बोले – ‘तेजी से बदल रही दुनिया, हमें आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करना होगा’
रक्षाराष्ट्रीयहिन्दी

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी बोले – ‘तेजी से बदल रही दुनिया, हमें आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करना होगा’

Vinayak Barot
Last updated: October 8, 2023 4:04 pm
Vinayak Barot
Published: October 8, 2023
Share
SHARE

प्रयागराज, 8 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रविवार को कहा कि आज के ‘जटिल’ और ‘तेजी से बदलते’ सामरिक माहौल को देखते हुए वायु सेना को अपनी रणनीति को परिष्कृत करने, सर्वांगीण क्षमताओं को बढ़ाने और भविष्य में संभावित युद्ध लड़ने के लिए एक लचीली मानसिकता विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य ने वायु सेना को देशज क्षमता विकसित कर आयात पर निर्भरता घटाने का एक अवसर प्रदान किया है।

Live Stream – Air Force Day Flypast 2023 https://t.co/oCqHsEclFC

— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 8, 2023

भारतीय वायुसेना ने चुनौतियों को अवसर में तब्दील किया है

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यहां बम्हरौली स्थित मध्य वायु कमान के मुख्यालय परिसर में भारतीय वायुसेना के 91वें वर्षगांठ समारोह में वायुसेना की परेड के दौरान रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, एयर मार्शल आरजीके कपूर और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने न केवल चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि इन चुनौतियों को अवसर में तब्दील किया है। हमने महिला अग्निवीरों सहित अग्निवीरों के प्रथम बैच और बाद के बैच को सफलतापूर्वक वायुसेना में शामिल किया है, जो वर्तमान में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें खुद सीखने पर अधिक जोर है।’

Greetings and warm wishes to all Indian Air Force personnel and their families on the occasion of the #91stAnniversary of this amazing force.

We are proud of our #Airwarriors who play significant role in keeping India safe. The #IAF today is lethal and formidable force,… pic.twitter.com/RTOcwFddNB

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 8, 2023

वीआर चौधरी ने कहा, ‘अकेले इसी वर्ष भारतीय वायुसेना ने दुनियाभर में मित्र देशों के साथ आठ अभ्यास किए हैं। पहली बार, देश में ही निर्मित हल्के लड़ाकू विमानों (एलसीए) ने एक विदेशी अभ्यास में हिस्सा लिया है। देश के भीतर हम जंगलों में आग बुझाने और कई राज्यों में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रियता के साथ शामिल रहे हैं।’

पिछले नौ दशकों में भारतीय वायुसेना निरंतर आगे बढ़ती रही है

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘पिछले नौ दशकों में भारतीय वायुसेना निरंतर आगे बढ़ती रही है और इसने खुद को विश्व में सबसे उम्दा वायुसेनाओं में से एक के तौर पर स्थापित किया है, लेकिन क्या यह पर्याप्त है। यदि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के पथ पर है तो भारतीय वायुसेना के लिए भी सर्वोत्तम में से एक होना आवश्यक है।’

‘हमें अत्याधुनिक अनुसंधान, विकास एवं अधिग्रहण में निवेश करना होगा‘

चौधरी ने कहा, ‘हमें प्रौद्योगिकी एवं नवप्रवर्तन में अग्रणी होने का प्रयास करना होगा। हमें अत्याधुनिक अनुसंधान, विकास एवं अधिग्रहण में निवेश करना होगा। नवप्रवर्तन को हमारे डीएनए का हिस्सा बनाना होगा, जिससे हम उभरते खतरों और चुनौतियों से आसानी से निबट सकें।’

उन्होंने कहा, ‘हमें युद्ध क्षेत्र में प्रभुत्व कायम करने के लिए वायु, अंतरिक्ष, साइबर और जमीनी क्षमताओं को निर्बाध रूप से एकीकृत करना होगा। आप आज की जरूरतों तक खुद को सीमित न करें बल्कि आज से परे सोचें और आपको एहसास होगा कि अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है।’

A momentous day in the annals of #IAFHistory.

On the sidelines of the Annual Air Force Day Parade conducted today morning, the CAS Air Chief Marshal VR Chaudhari unveiled the new #IAF ensign.
Read more at https://t.co/dUMkfkl0qV#AirForceDay2023#91stAnniversary… pic.twitter.com/UBVAJlBpgR

— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 8, 2023

एक वायु और अंतरिक्ष सेना बनने के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र का महत्व पहचानना होगा

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा, ‘एक वायु और अंतरिक्ष सेना बनने के लिए हमें अंतरिक्ष क्षेत्र के महत्व को पहचानना होगा और हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं को सतत विकसित करना होगा। यह दुनिया तेजी से बदल रही है और हमें आने वाली सभी नई चुनौतियों का सामना करना होगा। हमें अनुशासन, एकता की संस्कृति निरंतर बनाए रखनी होगी और उभरते खतरों को लेकर हमेशा चौकन्ना रहना होगा।’ इस मौके पर वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण भी किया।

You Might Also Like

ट्रंप ने भारत और रूस के संबंधों पर किया तीखा प्रहार, कहा- कहा- ‘दोनों अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं ले डूबें’
मजार को छूकर देख लो…’ CM योगी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
25 साल में पहली बार टूटा Google Search का रिकॉर्ड, #FIFAWorldCup ने धराशाई किया सर्च ट्रैफिक
रूस में संसदीय चुनाव : व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी का बहुमत कायम, लगभग 50 फीसदी मत मिले
भारत में कोरोना संकट : संक्रमण के नए मामलों में गिरावट, केरल में 24 घंटे के अंदर 12 हजार से ज्यादा संक्रमित
TAGGED:air chief marshalAir force chiefair force dayVR Choudhary
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?