hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए दिशानिर्देश – 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की मंजूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए दिशानिर्देश – 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की मंजूरी
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए दिशानिर्देश – 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की मंजूरी

Vinayak Barot
Last updated: February 12, 2022 9:55 pm
Vinayak Barot
Published: February 12, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 फरवरी। देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर मौजूदा प्रतिबंधों में ढील दी है। चुनाव आयोग की नई गाइडलाइंस के अनुसार अब राजनीतिक दल/उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं।

राजनीतिक पार्टियां अब पदयात्रा भी निकाल सकेंगी

निर्वाचन आयोग ने अपने दिशानिर्देश में पार्टी अथवा उम्मीदवारों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ रैली की मंजूरी दी है। पार्टियां अब पदयात्रा भी निकाल सकेंगी। अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तय अधिकतम संख्या के मानदंडों में से जो कम हो उसका पालन करना होगा।

पदयात्राओं और रोड शो में भी समर्थकों की संख्या को लेकर एसडीएमए के दिशा निर्देश मान्य होंगे। बंद हॉल में तो पहले से ही कुल क्षमता के 50 फीसद लोगों को बैठाकर चुनाव सभा करने का नियम पहले की तरह लागू रहेगा। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी होगा।

कोरोना संक्रमण के चलते आयोग ने लगाई थीं कई पाबंदियां

दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते आयोग के द्वारा चुनाव प्रचार में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार में ढील दे दी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने चुनावी सभाओं में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया था। लेकिन कुछ मामलों में रियायत भी दी थी।

आयोग ने पिछली गाइडलाइनल राजनीतिक दलों को एक हजार लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी थी। इसके अलावा 500 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली इनडोर बैठकें करने की इजाजत दी थी। वहीं डोर-टू-डोर अभियान के लिए 20 लोगों को अनुमति दी गई थी।

You Might Also Like

भारत पहुंचे लियोनल मेसी, कोलकाता एयरपोर्ट पर हजारों प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत
ICC महिला विश्व कप : भारत का अभियान शुरू, अमनजोत व दीप्ति की शतकीय भागीदारी के बाद स्पिनरों के जाल में फंसा श्रीलंका
भारत व रूस के बीच 2025 तक आपसी व्‍यापार 30 अरब और निवेश 50 अरब डॉलर करने का लक्ष्‍य : पीएम मोदी
झारखंड: हाथी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, पति-पत्नी और बच्ची की मौत
लोकसभा में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ बिल पास, अब इसे JPC के पास भेजा जाएगा
TAGGED:approval of rallyassembly-electionsELECTION COMMISSIONnew guidelines
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?