hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मणिपुर मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा में तीसरे दिन भी नहीं हुआ कोई काम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मणिपुर मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा में तीसरे दिन भी नहीं हुआ कोई काम
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मणिपुर मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा में तीसरे दिन भी नहीं हुआ कोई काम

Vinayak Barot
Last updated: July 24, 2023 11:57 pm
Vinayak Barot
Published: July 24, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 जुलाई। लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को भी कोई कामकाज नहीं हुआ और तीन बार के स्थगन के बाद अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा की कार्यवाही चौथी बार ढाई बजे अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही शुरु की, विपक्षी सदस्य पहले की तरह आसन के सामने आ गए और हंगामा तथा नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे सदस्य होथों में तख्तियां थीं। अध्यक्ष ने सदस्यों से हंगामा नहीं करने का आग्रह किया और कहा कि सदस्य दो-तीन दिन से लगातार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की बात कर रहे हैं, इसलिए इस मुद्दे पर गृहमंत्री सदन में बात रखेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “मेरा विपक्ष के सभी सदस्यों से आग्रह है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। मैं सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं। मालूम नहीं विपक्ष चर्चा क्यों नहीं चाहता है जबकि देश इस पर चर्चा चाहता है। विपक्षी सदस्यों से मेरा आग्रह है कि इस मुद्दे पर चर्चा हो ताकि देश के सामने स्पष्ट संदेश जाए।”

गृहमंत्री के बयान के बीच भी जब विपक्षी सदस्य नारेबाजी और टोकाटोकी करते रहे। अध्यक्ष बिरला ने कहा, “गृहमंत्री का बयान होने दिया जाए। सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हमेशा ऐसे मुद्दों पर संबद्ध विभाग का मंत्री पहले बयान देते हैं, लेकिन विपक्ष यहां नई परंपरा शुरू करना चाहता है, जो ठीक नहीं है। सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं चाहता है।” हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले भोजनावकाश के बाद दो बजे जैसे ही पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल को सदन की कार्यवाही शुरु की तो विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया, जिसके कारण उन्हें आधा घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

इससे पहले सुबह 11 बजे अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्न काल शुरु किया तो विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरु करते हुए नारेबाजी आरंभ कर दी और सदस्य आसन के सामने आ गये। हंगामें के बीच ही ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। कुछ सवालों के जवाब मंत्रियों ने दिये लेकिन हंगामे के कारण उन्हें सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

दोपहर 12 बजे शून्य काल शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। इस दौरान भी कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य सदन में हंगामा और शोरगुल करते रहे। कई विपक्षी सदस्य तख्तियां भी लहराते रहे। वे सदन में तत्काल चर्चा और उसका जवाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देने की मांग को लेकर शोरगुल और हंगामा करते रहे। कई विपक्षी सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गये।

राजेंद्र अग्रवाल ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद विपक्षी सदस्यों से कहा कि हंगामा भी हो और चर्चा भी हो, ऐसा संभव नहीं है। विपक्षी सदस्यों का हंगामा रुकते न देखकर राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी लेकिन ढाई बजे जैसे ही सदन शुरु हुआ और हंगामा नहीं था तो लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

You Might Also Like

इजरायली शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि की खोज की
दिल्ली शराब घोटाला : केसीआर की बेटी कविता को ईडी ने भेजा समन, 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह
संदेशखाली हिंसा : बंगाल पुलिस ने आरोपित शाहजहां शेख को किया गिरफ्तार, भाजपा ने बताया मजबूरी, टीएमसी पर कसा तंज
कोरोना से लड़ाई : लगातार दूसरे दिन लगभग 80 लाख लोगों का टीकाकरण, कुल संख्या 61 करोड़ के पार
TAGGED:Monsoon Sessionno work in Lok Sabhauproar over Manipur issue
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?