hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इजरायली शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि की खोज की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > इजरायली शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि की खोज की
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

इजरायली शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से संबंधित मस्तिष्क गतिविधि की खोज की

Revoi Editor
Last updated: February 11, 2025 1:20 am
Revoi Editor
Published: February 10, 2025
Share
SHARE

तेल अवीव, 10 फरवरी।   इजरायली शोधकर्ताओं की एक टीम ने दूसरों की भावनात्मक अवस्थाओं को पहचानने में शामिल मस्तिष्क प्रणाली को उजागर किया है, जिसका ऑटिज्म जैसे सामाजिक विकारों के उपचार में संभावित प्रभाव हो सकता है।

ऑटिज्म एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है

ऑटिज्म एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जिससे ग्रसित व्यक्ति सामाजिक तौर पर खुद को कटा हुआ पाता है। इस स्थिति वाले लोग अक्सर सीमित रुचियों और दोहराव वाला व्यवहार करते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने करंट बायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन ने भावनात्मक पहचान और व्यवहार से जुड़े मस्तिष्क के मीडियल प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (एमपीएफसी) की भूमिका पर प्रकाश डाला।

न्यूरॉन्स करते हैं तनावग्रस्त और शांत चूहों के प्रति अलग व्यवहार 

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम वाले व्यक्तियों में यह क्षमता अक्सर कमजोर होती है, जिससे सामाजिक संपर्क मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे के तंत्रिका तंत्र को समझने के लिए, इजरायल के हैफा विश्वविद्यालय (यूएच) के शोधकर्ताओं ने चूहों का इस्तेमाल किया। उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए टीम ने पता लगाया कि एमपीएफसी के प्री लिम्बिक भाग में न्यूरॉन्स अन्य चूहों की भावनात्मक स्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं और पाया कि ये न्यूरॉन्स तनावग्रस्त और शांत चूहों के प्रति अलग तरह से व्यवहार करते हैं।

एमपीएफसी में है तंत्रिका गतिविधि को पहचानने और व्यवहार को प्रभावित करने की क्षमता 

चूहों ने तनावग्रस्त माउस के पास रहने की प्रवृत्ति दिखाई, जो यह संकेत देता है कि उनकी प्रतिक्रिया भावनाओं से जुड़ी है। लेकिन जब एमपीएफसी की तंत्रिका गतिविधि में विघटन हुआ, तो चूहे अपनी भावनात्मक स्थिति को पहचानने की क्षमता खो बैठे। इससे पता चलता है कि एमपीएफसी में तंत्रिका गतिविधि भावनाओं को पहचानने और सामाजिक व्यवहार को प्रभावित करने की क्षमता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस क्षेत्र में तंत्रिका गतिविधि का विकार भावनात्मक पहचान और सामाजिक व्यवहार की कठिनाइयों को समझाने में मदद कर सकता है, जो ऑटिज्म में देखी जाती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, अगला कदम ऑटिज्म से संबंधित जीन उत्परिवर्तन वाले माउस पर अध्ययन करना है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तंत्रिका गतिविधि में बदलाव उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करता है।

You Might Also Like

भाषा विवाद पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बोले – ‘हिन्दी को लेकर डर क्यों? सबको सीखनी चाहिए’
राहुल गांधी को अयोग्य ठहराये जाने को लेकर मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर ने दिए कार्यस्थगन के नोटिस
महाराष्ट्र : एनसीपी नेता अजीत पवार ने EVM पर जताया भरोसा, कहा – देश में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं
यूपी : पीएम मोदी आज करेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण, सीएम ने जताया आभार
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
TAGGED:autismbrain activitydiscoverIsraeli researchers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?