hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली शराब घोटाला : केसीआर की बेटी कविता को ईडी ने भेजा समन, 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली शराब घोटाला : केसीआर की बेटी कविता को ईडी ने भेजा समन, 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली शराब घोटाला : केसीआर की बेटी कविता को ईडी ने भेजा समन, 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

Vinayak Barot
Last updated: March 8, 2023 12:58 pm
Vinayak Barot
Published: March 8, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 मार्च। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता को ईडी ने समन भेजकर दिल्ली शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। कविता को गुरुवार, नौ मार्च को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

पहले से गिरफ्तार पिल्लई व बुची बाबू के सामने होगी पूछताछ

गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने कविता के करीबी अरुण रामचंद्रन पिल्लई और सीए बुची बाबू को गिरफ्तार किया था। यही नहीं सीबीआई ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कविता से पूछताछ की थी। अधिकारियों के अनुसार कविता को इसलिए बुलाया जा रहा है कि ताकि ईडी द्वारा पहले से गिरफ्तार हैदराबादी व्यवसायी के सामने उनकी पूछताछ हो सके।

हालांकि इससे पहले 44 वर्षीया कविता ने कहा था कि वह संसद के आगामी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने की मांग को लेकर 10 मार्च को जंतर-मंतर पर अनशन करने के लिए दिल्ली जाएंगी।

ईडी ने हैदराबाद के व्यवसायी को किया था गिरफ्तार

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं संबंधी धनशोधन जांच के सिलसिले में अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पिल्लई की गिरफ्तारी यह दावा करते हुए किया था कि हैदराबाद के व्यवसायी ने ‘साउथ ग्रुप’ से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को पहुंचाने के वास्ते साठगांठ की है।

कविता और अन्य का प्रतिनिधित्व करता है गिरफ्तार पिल्लई

पिल्लई को ईडी ने सोमवार की रात को गिरफ्तार किया था और उसे मंगलवार को यहां की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पिल्लई को 13 मार्च तक संघीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी द्वारा इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है।

पिल्लई ‘रॉबिन डिस्टिलरीज एलएलपी’ नामक कम्पनी में साझेदार बताया जाता है। ईडी ने दावा किया कि वह केसीआर की बेटी एवं विधान परिषद सदस्य के. कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करता है।

You Might Also Like

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दिग्विजय ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित ‘शिवलिंग’ का होगा साइंटिफिक सर्वे, इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी
रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा
सांसद प्रवेश वर्मा के ‘बहिष्कार’ वाले बयान पर बवाल के बाद हरकत में आई भाजपा, नड्डा ने मांगा जवाब
केन्या को भारत 25 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराएगा
TAGGED:Delhi liquor scamED summons KavitaKCR's daughter Kavita
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

‘Undocumented immigrants paid $9.8 bn in 2019 as taxes in the US’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 9, 2021
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत रक्षा निर्यात, 85 देशों को बेच रहे हथियार, पीएम मोदी ने रक्षा मंत्रालय की दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक : सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा पदक, महिला एकल बैडमिंटन में जीता कांसा
सीजेआई यूयू ललित ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को नामित किया उत्तराधिकारी, अगले माह संभालेंगे कार्यभार
PM Modi to visit Bengal on January 23: will celebrate Bose’s birthday as ‘Parakram Diwas’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?