hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: क्रूज ड्रग्स केस में सनसनीखेज दावा : आर्यन को छोड़ने के लिए मांगे गए थे 25 करोड़, एनसीबी का इनकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > अपराध > क्रूज ड्रग्स केस में सनसनीखेज दावा : आर्यन को छोड़ने के लिए मांगे गए थे 25 करोड़, एनसीबी का इनकार
अपराधहिन्दी

क्रूज ड्रग्स केस में सनसनीखेज दावा : आर्यन को छोड़ने के लिए मांगे गए थे 25 करोड़, एनसीबी का इनकार

Vinayak Barot
Last updated: October 24, 2021 6:36 pm
Vinayak Barot
Published: October 24, 2021
Share
SHARE

मुंबई, 24 अक्टूबर। मायानगरी के चर्चित क्रूज ड्रग्स केस में शनिवार को एक गवाह की ओर से सनसनीखेज दावा किया गया कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ जाने के एवज में 25 करोड़ रुपये की मांग रखी गई थी। हालांकि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ऐसे दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जबकि शाहरुख खान के वकीलों ने इस पूरे दावे पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

एनसीबी के चश्मदीद गवाह प्रभाकर सैल ने नोटरीकृत हलफनामे में किया दावा

प्रभाकर सैल नाम के शख्स ने एक नोटरीकृत हलफनामे में यह चौंकाने वाला दावा किया है। प्रभाकर ड्रग्स केस में एनसीबी के एक चश्मदीद गवाह हैं और उस किरण गोसावी के बॉडीगार्ड रहे, जिन्हें घटना वाली रात एनसीबी दफ्तर में आर्यन खान के साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का दावा : क्रूज पर एनसीबी की छापेमारी फर्जी, भाजपा की मिलीभगत

प्रभाकर ने सोशल मीडिया पर जारी अपने हलफनामे में दावा किया है कि गोसावी ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। गोसावी ने यह मांग एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े की ओर से की थी।

शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी से भी मिले थे गोसावी और सैम

बतौर प्रभाकर, वह क्रूज रेड के बाद हुए ड्रामे के समय मौजूद थे। उन्होंने किरण गोसावी और सैम नाम के एक शख्स को एनसीबी के दफ्तर के पास मिलते देखा था। सैल ने यह भी दावा किया है कि गोसावी और सैम लोअर परेल गए थे, जहां एक ब्लू कलर की गाड़ी आई। उन्होंने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी को उस ब्लू गाड़ी में बैठे देखा था।

18 करोड़ में मामला सेटल करने पर बनी थी सहमति

प्रभाकर के अनुसार गोसावी और सैम ने अपनी बातचीत में 25 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन 18 करोड़ में मामला सेटल करने को राजी हो गए थे। गोसावी ने कथित रूप से कहा था कि इस 18 करोड़ में से आठ करोड़ समीर वानखेड़े को जाएंगे और बाकी बचे पैसे दूसरों में बंटेंगे।

एनसीबी ने कहा – प्रभाकर को यह हलफनामा कोर्ट के सामने जमा करने की जरूरत

इस बीच एनसीबी मुंबई के डीडीजी (एसडब्ल्यूआर) मुथा अशोक जैन ने एक बयान जारी कर कहा है – ‘प्रभाकर सैल एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट के क्राइम नंबर 94/2021 के चश्मदीद हैं। मुझे सोशल मीडिया के जरिए एक एफिडेविट मिला है। इसमें प्रभाकर सैल ने दो अक्टूबर को हुई बातों की डिटेल दी हैं। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस केस के एक चश्मदीद के तौर पर उन्हें कोर्ट के सामने इसे जमा करने की जरूरत है, न कि सोशल मीडिया पर। प्रभाकर द्वारा कुछ लोगों पर बातों को सुनने के आधार पर इल्जाम लगाए गए हैं।’

अशोक जैन ने बयान में कहा, ‘हमारे जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इन इल्जामों को सिरे से ख़ारिज करते हैं। एफिडेविट में कुछ चीजें चौंकाने वाली हैं। ऐसे में मैं इस एफिडेविट को डायरेक्टर जनरल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को फारवर्ड रहा हूं और उनसे दरख्वास्त करता हूं कि इसपर आवश्यक काररवाई करें।’

You Might Also Like

इंडिगो ने एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्रियों को दी राहत – 10,000 रुपये मुआवजा और 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर
शिंदे सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए UPS को दी मंजूरी, केंद्र की योजना लागू करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र
शशि थरूर ने ब्रिटेन में आम चुनाव को लेकर भाजपा पर कसा तंज, बोले – आखिरकार ‘अब की बार 400 पार’ हुआ
संसद का सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब से ‘बहुत बड़ा’’ और मूल्यवान: संसद के विशेष सत्र पर बोले पीएम मोदी
PCB ने काफी नाटक के बाद राष्ट्रीय टीम को यूएई के खिलाफ खेलने की अनुमति दी, कहा – पाइक्रॉफ्ट ने माफी मांगी
TAGGED:Aryan KhanCruise Drugs CaseEyewitness Prabhakar sailncbSensational Claim in Drugs Case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?