जालंधर, 27 अक्टूबर। इसी माह एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) के इतिहास में पहली बार उपाधि रक्षा करने के बाद उत्साहित गत चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां प्रारंभ नौवें एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की और कमजोर बांग्लादेश को 13-0 से धोकर रख दिया।
WHAT A WAY TO KICK OFF THE TITLE DEFENCE! 🇮🇳🔥
The defending champions India kick off their Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 campaign in style with a commanding 13-0 win over Bangladesh! 💪🇮🇳
Next up: China on Thursday, October 29! 👀
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी
सच पूछें तो ओलम्पियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों के लिए यह गौरवान्वित करने वाला क्षण था क्योंकि हॉकी ओलम्पियनों का गढ़ माने जाने वाले पंजाब में दो दशक बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हुई है।
https://t.co/IBlBNL74mF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा उद्घाटन की औपचारिकता पूरी किए जाने के बाद शुरू हुए पहले दिन के तीसरे मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के हटने से अंतिम क्षणों में छह देशीय टर्नामेंट का हिस्सा बने बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह एंड कम्पनी ने तत्काल मैदान पर पूर्ण वर्चस्व स्थापित कर लिया।
https://t.co/NPtedZspD6
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
मनप्रीत सिंह की हैट्रिक, हरमनप्रीत, दिलप्रीत व हार्दिक ने ठोके 2-2 गोल
शुरुआती तीन क्वार्टर में तीन-तीन गोल करने वाले रिकॉर्ड पांच बार के चैम्पियन भारत के लिए मनदीप सिंह ने हैट्रिक (तीसरा, 10वां व 54वां मिनट) जमाई तो हरमनप्रीत (दूसरा व 44वां मिनट), दिलप्रीत सिंह (43वां व 44वां मिनट), हार्दिक सिंह (60वां व 60 मिनट) में दो-दो गोल किए। वहीं शिलानंद लाकड़ा (15वां मिनट), अभिषेक (18वां मिनट), नीलकांत शर्मा (26वां मिनट) व जुगराज सिंह (46वां मिनट) ने आपस में चार गोल बांटे।
A NIGHT TO REMEMBER! 🇮🇳🔥
Relive the best moments from India’s opening clash against Bangladesh at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026, as India seal a commanding 13-0 victory! 📸🇮🇳
Next up: China on October 29! 💪
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame https://t.co/DJvEYN5bbo
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
मलेशिया व जापान की कठिन जीत
दिन के दो अन्य राउंड-रॉबिन मुकाबलों में मलेशिया व जापान को अपने शुरुआती में जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एशियाई खेलों के फाइनल में भारत के खिलाफ 1-5 की एकतरफा पराजय झेलने वाली मलेशियाई टीम ने पहले मैच में जहां चीन को 5-4 से हराया वहीं जापान ने कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी।
The stage is set for another chapter of Hero Asian Champions Trophy in India. 🇮🇳
Punjab, get ready. Mark your calendar. The complete schedule has been released. 🏑
🗓️ Oct 27 to Nov 5
📍 Jalandhar & Mohali (Punjab, India)#HockeyIndia #IndiaKaGame #HeroACT2026 https://t.co/Ij66NMdDCF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 9, 2026
भारत की गुरुवार को चीन से मुलाकात होगी
एक दिन के अवकाश के बाद भारत गुरुवार, 29 अक्टूबर को शाम सात बजे चीन से अपना दूसरा राउंड-रॉबिन मुकाबला खेलेगा। उसी दिन अपराह्न 2.30 बजे मलेशिया की कोरिया से भिड़ंत होगी जबकि अपराह्न 4.45 बजे जापान का सामना बांग्लादेश से होगा।


