hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : सपा ने वर्चुअल रैली के नाम पर जुटाई भीड़, 2500 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उत्तर प्रदेश : सपा ने वर्चुअल रैली के नाम पर जुटाई भीड़, 2500 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज
चुनावराजनीतिहिन्दी

उत्तर प्रदेश : सपा ने वर्चुअल रैली के नाम पर जुटाई भीड़, 2500 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

Vinayak Barot
Last updated: January 14, 2022 8:23 pm
Vinayak Barot
Published: January 14, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 14 जनवरी। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच निर्वाचन आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही 15 जनवरी तक रैलियों और सभाओं पर रोक के बावजूद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यलय के बाहर लोगों का भारी हुजूम देखने को मिला। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है और लगभग ढाई हजार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेताओं के सपा में शामिल होने पर हुआ था आयोजन

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में योगी सरकार के दो पूर्व कैबिनेट मंत्रियों और आधा दर्जन विधायकों सहित कई अन्य नेताओं के सपा में शामिल होने के अवसर पर पार्टी ने यह वर्चुअल रैली आहूत की थी। लेकिन वर्चुअल रैली के बहाने आयोजन स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं और किसी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने इस मामलें में जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी क्रम में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

महामारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सपा के खिलाफ यह एक्शऩ लिया गया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि ढाई हजार समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ 269, 270, 144 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से पहले वीडियोग्राफी कराई गई, फिर नेताओं और कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

समाजवादी पार्टी चुप, भाजपा ने बनाया मुद्दा

समाजवादी पार्टी की तरफ से इस विवाद पर कोई सफाई पेश नहीं की गई है, लेकिन भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जोर देकर कहा है कि सपा ने कोरोना काल में चुनाव आयोग के नियमों का मखौल उड़ाया है, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तार-तार किया गया है।

लखनऊ के जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने भी इस मामले में स्पष्ट रूप से कहा है कि सपा द्वारा कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जब इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तब पुलिस को सपा दफ्तर भेजा गया और अब आगे की काररवाई की जाएगी।

You Might Also Like

AAP को जबर्दस्त झटका : सांसद राघव चड्ढा का इस्तीफा, बोले – दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में होंगे शामिल
गुजरात: हत्या के प्रयास के आरोप में AAP विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला
AICC President Election : दिग्विजय सिंह नामांकन नहीं भरेंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी – ‘कुछ भी करें, हमें जाति के आधार पर समाज को नहीं बांटना चाहिए’
TAGGED:crowd in virtual rallyFIR on SP leadersspSP virtual rallyup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?