hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : मृतकों की संख्या 75 दिनों बाद 1,000 से कम, एक्टिव केस गिरकर 5.73 लाख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > भारत में कोरोना संकट : मृतकों की संख्या 75 दिनों बाद 1,000 से कम, एक्टिव केस गिरकर 5.73 लाख
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : मृतकों की संख्या 75 दिनों बाद 1,000 से कम, एक्टिव केस गिरकर 5.73 लाख

Vinayak Barot
Last updated: June 28, 2021 11:49 am
Vinayak Barot
Published: June 28, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जून। कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते मामलों के बीच 75 दिनों बाद इस जानलेवा बीमारी से देश में मृतकों की संख्या एक हजार से कम दर्ज की गई जबकि सात दिनों के भीतर तीसरी बार 50 हजार से कम नए संक्रमित पाए गए। इसी क्रम में सक्रिय मामलों यानी इलाजरत मरीजों की संख्या भी गिरकर 5.73 लाख के करीब रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को पूर्वाह्न जारी अद्यतन बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

सप्ताह में तीसरी बार 50 हजार से कम नए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर 46,148 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके पूर्व 21 जून (42,640) और 25 जून (48,698) को भी 50 हजार से कम नए मरीज पाए गए थे। इसके सापेक्ष रविवार को 58,578 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 979 लोगों की मौत हुई। वर्ल्डोमीटर के अनुसार संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अंतिम बार एक हजार से कम मृतक संख्या गत 12 अप्रैल (884) को दर्ज की गई थी।

रिकवरी रेट 96.80%, सक्रियता दर 1.89 प्रतिशत

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 3.02 करोड़ से ज्यादा कुल 3,02,79,331 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 96.80 फीसदी की दर से 2.93 करोड़ से ज्यादा कुल 2,93,09,607 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं जबकि 1.31 प्रतिशत की दर से 3.96 लाख से ज्यादा कुल 3,96,730 मौतें हो चुकी हैं। सक्रिय मामलों में 13,409 की दैनिक गिरावट के बीच देश में अब 1.89 फीसदी की दर से कुल 5,72,994 मरीज इलाजरत हैं।

163 दिनों में 32.36 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीककरण

इस बीच कोरोना से बचाव के क्रम में इसी वर्ष 16 जनवरी से प्रारंभ टीकाकरण अभियान के तहत 163 दिनों में अब तक 32.36 करोड़ से ज्यादा कुल 32,36,63,297 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। हालांकि रविवार को अवकाश के कारण सिर्फ 17,21,268 लोगों को डोज दी गई। उधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार रविवार को 15,70,515 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही 27 जून तक देश में 40.51 करोड़ से ज्यादा कुल 40,51,59,716 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

You Might Also Like

केजरीवाल के बयान से नाराज सिंगापुर ने लागू किया फेक न्यूज कानून ‘पोफ्मा’
पीएम मोदी 18 जून को वाराणसी से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
भारत में कोरोना संकट : 5 दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम, रिकवरी दर रिकॉर्ड स्तर पर  
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक : सत्र के दौरान सदन में कूदे दो शख्स, सांसदों ने पकड़कर की जमकर पिटाई
राजकोट ‘गेम जोन’ आग मामला: दो पुलिसकर्मी, नगर निकाय कर्मचारी समेत पांच अधिकारी निलंबित
TAGGED:CORONAindiapm modiposetive case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?