hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजकोट ‘गेम जोन’ आग मामला: दो पुलिसकर्मी, नगर निकाय कर्मचारी समेत पांच अधिकारी निलंबित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राजकोट ‘गेम जोन’ आग मामला: दो पुलिसकर्मी, नगर निकाय कर्मचारी समेत पांच अधिकारी निलंबित
राष्ट्रीयहिन्दी

राजकोट ‘गेम जोन’ आग मामला: दो पुलिसकर्मी, नगर निकाय कर्मचारी समेत पांच अधिकारी निलंबित

Vinayak Barot
Last updated: May 27, 2024 1:43 pm
Vinayak Barot
Published: May 27, 2024
Share
SHARE

अहमदाबाद, 27 मई। गुजरात सरकार ने राजकोट स्थित ‘गेम जोन’ में लगी आग के संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस निरीक्षकों और नगर निकाय कर्मचारियों सहित पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का सोमवार को आदेश दिया। ‘गेम जोन’ में शनिवार शाम लगी भीषण आग में चार बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिकारियों को ‘‘आवश्यक अनुमति के बिना इस ‘गेम जोन’ को संचालित करने की अनुमति देखकर घोर लापरवाही बरतने का’’ जिम्मेदार ठहराया गया है। यह सामने आया है कि जिस ‘गेम जोन’ में शनिवार को आग लगी थी, वह आग सुरक्षा संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना संचालित किया जा रहा था। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ‘गेम जोन’ को सड़क और भवन विभाग से अनुमति मिल गई थी।

उसने आग सुरक्षा एनओसी प्राप्त करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण का प्रमाण भी जमा किया था। एनओसी मिलने की प्रक्रिया जारी थी और अभी पूरी नहीं हुई थी।’’ सरकार ने पांच अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई ऐसे समय में की है जब मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शनिवार को उस जगह का निरीक्षण किया था जहां आग लगी थी।

उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसी गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। संबंधित विभागों द्वारा पारित आदेशों के अनुसार, जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनमें राजकोट नगर निगम (आरएमसी) के नगर नियोजन विभाग के सहायक अभियंता जयदीप चौधरी, आरएमसी के सहायक नगर योजनाकार गौतम जोशी, राजकोट सड़क एवं भवन विभाग के उप कार्यकारी अभियंता एम आर सुमा और पुलिस निरीक्षक वी आर पटेल और एन आई राठौड़ शामिल हैं।

‘गेम जोन’ में आग लगने से 27 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने इसके छह साझेदारों और एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात उच्च न्यायालय ने ‘गेम जोन’ में आग लगने की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे प्रथम दृष्टया ‘‘मानव निर्मित आपदा’’ बताया। पीठ ने कहा कि ‘गेम जोन’ में पेट्रोल, फाइबर और फाइबरग्लास शीट जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री को रखा गया था।

You Might Also Like

लुम्बिनी व महाराजगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का काशी भ्रमण, काशी पत्रकार संघ ने किया अभिनंदन
रूस-यूक्रेन युद्ध : खारकीव में गोलीबारी के बीच एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
सुप्रीम कोर्ट मजीठिया की याचिका पर सोमवार को करेगा सुनवाई
गुजरात : दवा निर्माता कम्पनी में फटा ब्वायलर, 4 लोगों की मौत, कई घायल
बॉलीवुड : आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी टली, अभिनेत्री के सौतेले भाई राहुल ने बताई यह वजह
TAGGED:civic body employeefive officersGame Zone fire caserajkotSuspendedtwo policemen
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिकों की पानी-गैस सप्लाई रोकी

Revoi Editor
Revoi Editor
August 12, 2025
યુદ્ધથી બચવા ચાહો છો, તો પીઓકે ભારતને સોંપી દો, રામદાસ અઠાવલેની પાકિસ્તાનને સલાહ
अहमदाबाद : गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच मारपीट में 5 विदेशी छात्र घायल
भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : यूरोपीय संघ प्रमुख
देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कम्पनी ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया झटका, 5 रुपये तक बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?