hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल चुनाव : अकेले लड़ रही कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पश्चिम बंगाल चुनाव : अकेले लड़ रही कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल चुनाव : अकेले लड़ रही कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की पहली सूची

Revoi Editor
Last updated: March 29, 2026 9:01 pm
Revoi Editor
Published: March 29, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 मार्च। अगले माह दो चरणों में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ने का फैसला कर चुकी कांग्रेस ने रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।

अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से टिकट

पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को टिकट दिया है।

pic.twitter.com/lcFTSX3ko3

— Congress (@INCIndia) March 29, 2026

कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया था।

बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय निर्वाचन समिति (सीईसी) सदस्य – अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, के जे जॉर्ज, पीएल पुनिया और अमी याज्ञनिक हैं। इनके अलावा एआईसीसी में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी बैठक में मौजूद रहे।

मीर ने संवाददाताओं को बताया था कि पार्टी को विधानसभा की 294 सीटों के लिए 2,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना के लिए चार मई की तारीख निर्धारित है।

You Might Also Like

टीकाकरण के लिए प्रोत्साहन का अजब तरीका : दोनों डोज ले चुके लोगों को शराब खरीद पर 10% छूट
Bharat Jodo Yatra: बागपत से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा, कड़ाके की ठंड में डटे कार्यकर्ता
सैफ अली खान पर हमले से भड़के विपक्षी नेता, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जानें किसने क्या कहा
पांच राज्यों के चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने जब्त किए 2000 करोड़ के ड्रग, नकदी और शराब
बॉलीवुड : राजकुमार राव और कृति सैनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का गाना ‘कमली’ रिलीज
TAGGED:Bengal electionsCongress releases first listFirst List of 284 Candidates
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?