1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. Bharat Jodo Yatra: बागपत से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा, कड़ाके की ठंड में डटे कार्यकर्ता
Bharat Jodo Yatra: बागपत से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा, कड़ाके की ठंड में डटे कार्यकर्ता

Bharat Jodo Yatra: बागपत से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा, कड़ाके की ठंड में डटे कार्यकर्ता

0
Social Share

लखनऊ, 4 दिसंबर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत के ग्राम मवीकलां से झंडा पूजन के बाद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार सुबह 6.15 बजे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्र यात्रा के आगे आगे चल रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह व जोश दिख रहा है। कड़ाके की ठंड में लोग हाईवे किनारे डटे हुए हैं।

राहुल जिंदाबाद और भारत जोड़ो के नारे लगाए जा रहे हैं। ग्राम काठा, पाली होते हुए यात्रा 7.38 बजे राष्ट्रवंदना चौक से होकर गुजरी। गुफा वाले बाबा के मंदिर में यात्रा का पड़ाव है। राहुल गांधी यहां नाश्ता करेंगे। दो घंटे रूकने के बाद कार से वे बड़ौत पहुंचेंगे। राहुल गांधी दिल्ली से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से होते हुए करीब 6:00 बजे मवीकलां के रिसोर्ट पहुंचे थे। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल आज भी हाफ टी-शर्ट में ही यात्रा में आठ किमी तक चले।

  • वाहनों की नो एंट्री

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन पूर्णता बंद है। कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी ही दिखाई दे रहे हैं। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल आदि शामिल हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code