1. Home
  2. राज्य

राज्य

राजस्थान में आसमान से बरस रही आग : 18 जिलों में लू का अलर्ट, 46 साल बाद ‘नौतपा’ पर बन रहा दुर्लभ संयोग

जयपुर, 24 मई। राजस्थान इस समय झुलसाने वाली गर्मी और भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इससे तापमान में कोई गिरावट […]

बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्त : दो अधिकारी निलंबित, 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश

लखनऊ, 23 मई। उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों पर सख्त नाराजगी जताई है। इसी क्रम में लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ने के बाद यूपीपीसीएल ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश […]

पंजाब : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बहाने साइबर ठग भी सक्रिय, लुधियाना पुलिस ने सतर्क रहने की दी सलाह

लुधियाना, 23 मई। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर शुरू हुआ सोशल मीडिया कैम्पेन अब स्कैमर्स के लिए एक बड़ा हथियार बनता नजर आ रहा है। इस क्रम में पंजाब के लुधियाना में साइबर ठगी के नए मामले सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठग अब सोशल […]

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं : दो पैन कार्ड मामले में सजा बढ़कर हुई 10 वर्ष, जुर्माना भी अब 5 लाख

रामपुर, 23 मई। समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में रामपुर के एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान की पहले से तय सात वर्ष […]

यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंफर ने सो रहे परिवार को रौंदा, 4 लोग की मौत

बाराबंकी, 23 मई। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को रौंद दिया। इस हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से […]

तेलंगाना में भीषण गर्मी का कहर : हीट स्ट्रोक से एक ही दिन में 22 लोगों की मौत

हैदराबाद, 22 मई। दक्षिण भारत का प्रवेश द्वारा माने जाने वाले तेलंगाना में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस क्रम में गुरुवार को ही राज्य के विभिन्न जिलों में हीट स्ट्रोक से 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सलाह […]

बंगाल चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले शख्स को पाकिस्तान व बांग्लादेश से मिल रहीं धमकियां

कोलकाता, 22 मई। पिछले माह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेचकर अचानक सुर्खियां बटोरने वाले झारग्राम के झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साह को पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। खुद साह ने ऐसा दावा किया है। विक्रम साह के अनुसार, पिछले कुछ दिनों […]

सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, DIG कार्यालय के बाहर हंगामा करने का आरोप

सहारनपुर, 22 मई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 19 मई को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) के दफ्तार के बाहर हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। एफआईआर में कैराना की सांसद और उनके समर्थकों पर सोनू कश्यप हत्याकांड […]

सीएम योगी ने देवरिया में दी करोड़ों की सौगात, बोले- तेजी से विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा यूपी

देवरिया, 22 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान “एक जिला एक उत्पाद”, सुशासन, कानून के राज और तेजी से विकसित हो रहे राज्य के रूप में बन रही है, जबकि पहले प्रदेश की पहचान गुंडाराज और माफियाराज से होती थी। सीएम योगी शुक्रवार को देवरिया शहर […]

भोजशाला परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1800 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती

धार, 22 मई। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भोजशाला में शुक्रवार को पहली बार नमाज अदा नहीं होगी। मां वाग्देवी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज रहा है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी सचिन शर्मा ने घुड़सवार पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर भोजशाला […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code