सीएम योगी ने महानवमी पर अवकाश की घोषणा की, अब यूपी में तीन दिनों की सार्वजनिक छुट्टी

लखनऊ, 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को एक घोषणा से सरकारी कर्मचारियों और स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की बल्ले-बल्ले हो गई। दरअसल, सीएम योगी ने 19 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस प्रकार 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज अब तीन दिन बंद रहेंगे।

सीएम योगी की इस घोषणा के बाद प्रमुख सचिव ने छुट्टी का आदेश सभी जिलों में जारी कर दिया है। इसके पूर्व शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने सीएम योगी से 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की मांग की थी, जिसे सीएम योगी ने मान लिया।

छुट्टी के लिए सीएम योगी को भेजा गया था लेटर

19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक छुट्टी करने को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने सीएम योगी और मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। पत्र में संगठनों ने कहा था कि 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश रहेगा। ऐसे में 19 अक्टूबर को भी छुट्टी मिलने से लगातार तीन दिन अवकाश मिल जाएगा।

कुल मिलाकर देखें तो त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि से लेकर विजय दशमी, दीपावली व छठ पूजा तक छोटे-बड़े पर्व और त्योहार पड़ेंगे, जिसके चलते सरकारी ऑफिसों और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां रहेंगी। नवरात्रि से इसकी शुरुआत हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular