मोहाली, पांच नवम्बर। मौजूदा चैम्पियन भारत ने नौवें एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट में भी असंदिग्ध श्रेष्ठता बरकरार रखी और गुरुवार को यहां खेले गए फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड न सिर्फ खिताबी हैट्रिक पूरी की वरन कुल छठी बार ट्रॉफी पर अपना नाम लिखा लिया।
BACK-TO-BACK CHAMPIONS! INDIA DEFEND THEIR CROWN! 🇮🇳🏆
Team India are crowned champions of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026 after a commanding 4-1 victory over Japan in the Final! The defending champions deliver when it matters most to retain their title on home soil! Their record-extending 6th ACT title!
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
पिछले ही माह आइची-नागोया में एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक की रक्षा करने वाली भारतीय टीम इससे पहले 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह टूर्नामेंट जीत चुकी है। इसके पहले एशियाई खेलों के फाइनल में भारत के खिलाफ हार के चलते रजत पदक से संतोष करने वाले मलेशिया ने कोरिया को 5-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
PRESENTING THE UNBEATEN CHAMPIONS – TEAM INDIA! 🇮🇳🏆
Five wins in five league-stage matches, an unbeaten run through the tournament and a commanding 4-1 victory over Japan in the Final! The defending champions have conquered it all to retain their crown at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🔥🏑
UNBEATEN. UNSTOPPABLE. SIX TIME WINNERS NOW & A HAT-TRICK OF ACT TITLES. ❤️
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
जापान ने मध्यांतर बाद तक ले रखी थी 1-0 की बढ़त
ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के तीसरे ही मिनट में जापान ने काजुमासा मात्सुमोतो के मैदानी गोल की मदद से भारतीय टीम को चौंका दिया और यह बढ़त मध्यांतर बाद तीसरे क्वार्टर के 11 मिनटों तक कायम रखी।
https://t.co/ByviXBgcHH
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
शिलानंद, दिलप्रीत, जुगराज ने विवेक सागर रहे स्कोरर
फिलहाल भारतीय टीम ने लय हासिल की और अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे शिलानंद लाकड़ा (42वां मिनट) के पेनाल्टी कॉर्नर गोल से तीसरे क्वार्टर की समाप्ति 1-1 की बराबरी से की। अंतिम क्वार्टर में मेजबानों ने रफ्तार पकड़ी और छह मिनट के अंदर तीन गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। इस क्रम में दिलप्रीत सिंह (48वां मिनट) ने मैदानी गोल किया तो जुगराज ने 53वें मिनट में ‘सेट-पीस’ के जरिए गोल किया। विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट के गोल से टीम की जीत पर अंतिम मुहर लगाई।
राउंड-रॉबिन चरण में भी भारत ने जापान को 4-1 से हराया था
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन चरण में भी भारत ने जापान को 4-1 से हराया था। लेकिन खिताबी मुकाबले में जापान ने पहले दो क्वार्टर तक भारत को कड़ी टक्कर दी। फिलहाल दूसरे हाफ में घरेलू टीम ने जोरदार वापसी की।
https://t.co/Q6wkHQSaqi
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
भारत ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे ही मिनट में जापान ने मात्सुमोतो के गोल से बढ़त बना ली। मात्सुमोतो ने ‘टोमाहॉक’ शॉट से गोल करके स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तेजी दिखाई और कुछ मौके भी बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे।
Shri Bhola Nath Singh, Vice President, Asian Hockey Federation and Secretary General, Hockey India, meets and congratulates the Indian team after their 4-1 victory over Japan in the Final of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026. ❤️🏑
A special moment as the defending champions celebrate retaining their crown on home soil! 🙌
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
जापान ने दूसरे क्वार्टर में लगातार दो पेनाल्टी कार्नर गंवाए
खेल के 20वें मिनट में जापान को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार खेल दिखाते हुए जापान के कप्तान राइकी फुजीशिमा को गोल करने से रोक दिया। अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे उप कप्तान हार्दिक सिंह भारत के मिडफील्ड में स्टार साबित हुए। उन्होंने बेहतरीन तालमेल बैठाते हुए कई मौके बनाए।
A CAMPAIGN TO REMEMBER FOR THE SKIPPER! 🇮🇳🔥
Harmanpreet Singh bags the Hero of the tournament award and finishes as the Top Scorer of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! A standout tournament from the Indian captain as Team India completes a hat-trick of Asian Champions Trophy titles! 🏆
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
भारत को 33वें मिनट में मिला पहला शॉर्ट कॉर्नर, हरमनप्रीत असफल रहे
दूसरी ओर जरमनप्रीत सिंह ने अपने शानदार खेल और कड़ी मेहनत से डिफेंस में चट्टान की तरह मजबूती बनाए रखी। 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक खेल दिखाया और 33वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को जापानी गोलकीपर किशो कुरोदा ने रोक दिया।
A CONSTANT THREAT IN ATTACK! ⚡🇮🇳
Shilanand Lakra is named Player of the Match after an impressive display in the Final against Japan! Finding the back of the net and keeping the Japanese defence on its toes with his attacking intent throughout, he played a key role in India’s title-winning 4-1 victory! 🏆🔥
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
42वें मिनट में शिलानंद ने किया बराबरी का गोल
जापानी टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और 39वें मिनट में अपना दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन शोता यामादा की कोशिश से कोई गोल नहीं हो सका। वहीं भारत ने जापानी डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और 42वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। आदित्य अर्जुन लालागे के पास पर लाकड़ा ने रिबाउंड से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में मेजबानों ने 6 मिनट के भीतर ठोके 3 गोल
भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा और 48वें मिनट में हार्दिक के बेहतरीन पास पर दिलप्रीत ने रिवर्स हिट लगाकर घरेलू टीम को बढ़त दिला दी। बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम का खेल पूरी तरह बदल गया। 53वें मिनट में जुगराज ने भारत के तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर को सटीक तरीके से गोल में बदलकर बढ़त और बढ़ा दी।
A WALL BETWEEN THE POSTS! 🧤🇮🇳
Krishan Bahadur Pathak takes home the Goalkeeper of the Tournament award at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! His crucial saves and commanding performances played a key role as Team India completed a hat-trick of Asian Champions Trophy titles, successfully defending their crown on home soil! 🏆🔥
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 5, 2026
इसके बाद भारत को रोकना मुश्किल हो गया। लाकड़ा के शुरुआती शॉट को जापानी गोलकीपर ने रोक दिया था, लेकिन उसके बाद विवेक ने सर्कल के ऊपर से एक जोरदार हिट लगाकर गोल कर दिया। मैच खत्म होने के ठीक 12 सेकेंड पहले जापान को अपना चौथा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान फुजीशिमा का शॉट बाहर चला गया। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट के सात मैचों में अजेय रहते हुए ट्रॉफी के साथ अपने अभियान का समापन किया।


