hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी समेत देश के सभी चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती का दावा- 2027 में बनेगी BSP की सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी समेत देश के सभी चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती का दावा- 2027 में बनेगी BSP की सरकार
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी समेत देश के सभी चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती का दावा- 2027 में बनेगी BSP की सरकार

Revoi Editor
Last updated: January 15, 2026 1:16 pm
Revoi Editor
Published: January 15, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 15 जनवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने गुरुवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 सहित देश में होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधा।

उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी चुनाव अकेले लड़ना अधिक उचित समझा है। किसी भी पार्टी के साथ किसी भी चुनाव में किसी प्रकार का गठबंधन नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि यह भरोसा हो जाता है कि किसी गठबंधन सहयोगी पार्टी के खासकर अगड़ी जातियों के वोट बसपा को स्थानांतरित हो सकते हैं, तभी गठबंधन पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में वर्षों लग सकते हैं। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बसपा के चार कार्यकालों को याद करते हुए एक बार फिर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इसे साकार करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह जुट गए हैं, ताकि इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य जातिवादी पार्टियां विभिन्न हथकंडे अपना रही हैं जिनका मुंहतोड़ जवाब देकर उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनानी है।

ईवीएम को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी ईवीएम में धांधली और बेईमानी हो सकती है, इसके बावजूद बसपा पूरे देश में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि ईवीएम में धांधली करने वालों का सिस्टम कभी भी विफल हो सकता है और तब सही चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में ईवीएम का विरोध बढ़ रहा है। बसपा प्रमुख ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया गया और उनकी उपेक्षा की गई थी। उन्होंने कहा कि अन्य जातियों के साथ-साथ मुस्लिम समाज के साथ भी अन्याय हुआ है। मायावती ने दावा किया कि बसपा सरकार के दौरान दंगे नहीं हुए और यादव समाज का भी पूरा ध्यान रखा गया।

इससे पहले मायावती के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, “आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्हें स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे लिखा, “शोषित, वंचित, उत्पीड़ित और उपेक्षित समाज के मान-सम्मान एवं अधिकारों के लिए उनका संघर्ष निरंतर बना रहे—इसी कामना के साथ पुनः जन्मदिन की बधाई।” बसपा प्रमुख मायावती का आज 70वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी पूरे प्रदेश में ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रही है।

You Might Also Like

महाकुम्भ : श्रद्धालुओं को पहली बार डोम सिटी में रहने का आनंद मिलेगा, पर्यटन विभाग ने की तैयारी
एक्टर विजय-रश्मिका की शादी : मेहमानों को परोसा जाएगा जापानी खाना, ‘नो फोन’ पॉलिसी लागू
झारखंड में पहले चरण की वोटिंग आज : 43 सीटों पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित 683 उम्मीदवार आजमा रहे जोर
गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
उत्तराखंड के चमोली में आधी रात को मचा त्राहिमाम, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे कई घर, रेस्क्यू जारी
TAGGED:BAHUJAN SAMAJ PARTYbspmayawatiMayawati's birthdayUP ASSEMBLY
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : गुजरात टाइटंस ने केकेआर से चुकाया हिसाब, सात विकेट की जीत से अंक तालिका में शीर्ष पर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 29, 2023
मायावती ने संसद, राज्य विधानसभाओं में सत्रों की अवधि कम होने पर चिंता जताई, जानें क्या कहा…
બ્રહ્મોસ મિસાઈલની શક્તિમાં વધારો, હવે 500 કિલોમીટર સુધી દુશ્મનને બનાવશે નિશાન
લો બોલો! બેંકે ચા વેચનારને 50 કરોડનો દેવાદાર બનાવી દીધો
राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को कहा ‘मोदी मीडिया पोल’, भाजपा का पलटवार – ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने…’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?